लाहुल स्पीति के खमिंगर ग्लेशियर में फंसे चार ट्रैकर व सात मजदूर किए रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिले के खमिंगर ग्लेशियर में फंसे चार ट्रैकर व सात मजदूर बचाव दल ने रेस्क्यू कर लिए हैं। इनमें दो लोगों का ठंड से स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उनका भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के बेस कैंप में उपचार चल रहा है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:59 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:59 PM (IST)
लाहुल स्पीति के खमिंगर ग्लेशियर में फंसे चार ट्रैकर व सात मजदूर किए रेस्क्यू
खमिंगर ग्लेशियर में फंसे ट्रैकर व मजदूरों के लिए लगाया टेंट।

मंडी/मनाली, जागरण टीम। हिमाचल प्रदेश के लाहुल स्पीति जिले के खमिंगर ग्लेशियर में फंसे चार ट्रैकर व सात मजदूर बचाव दल ने रेस्क्यू कर लिए हैं। इनमें दो लोगों का ठंड से स्वास्थ्य बिगड़ गया है। उनका भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आइटीबीपी) के बेस कैंप में उपचार चल रहा है। चार मजदूर अभी शवों के पास रुके हैं। उनको रेस्क्यू करने के लिए बुधवार सुबह फिर बचाव अभियान शुरू होगा। चारों मजदूरों के पास खाने पीने की पर्याप्त खाद्य सामग्री है। मौसम ने अगर साथ दिया तो रेस्क्यू किए गए 11 लोगों के साथ बचाव दल बुधवार देर शाम तक काजा पहुंच सकता है।

खमिंगर ग्लेशियर में सोमवार को बंगाल के ट्रैकर व मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद लाहुल-स्पीति प्रशासन ने 32 सदस्यीय बचाव दल गठित किया था। इनमें पुलिस, आइटीबीपी व डोगरा स्काउट के जवान शामिल थे। यह दल सोमवार को खमिंगर के लिए रवाना हुआ था। दल जीपीएस व वायरलेस सुविधा से लैस है। ग्लेशियर में फंसे लोगों ने दो साथियों की मौत व कुछ अन्य लोगों का स्वास्थ्य बिगडऩे पर नीचे उतरने व चार मजदूरों को शवों के पास छोडऩे का निर्णय लिया था। बचाव दल को सभी 11 लोग ग्लेशियर से नीचे उतरते हुए रास्ते में मिले। ठंड के कारण दो की हालत नाजुक हो गई थी। इन लोगों को 13,035 फीट की ऊंचाई पर स्थित आइटीबीपी के द्वितीय बेस कैंप में पहुंचाया गया।

डोगरा स्काउट व आइटीबीपी की एक टीम ने 14,480 फीट की ऊंचाई पर रात गुजारने के लिए कैंप स्थापित किया है। इस दल के सदस्य सुबह साढ़े पांच बजे खमिंगर के लिए रवाना होंगे। दोनों ट्रैकर के शव व चार मजदूर 17,500 फीट की ऊंचाई पर हैं। लाहुल स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने खमिंगर ग्लेशियर में फंसे 11 लोगों को रेस्क्यू करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौसम ने साथ दिया तो उन्हें बुधवार को काजा ले आएंगे।

chat bot
आपका साथी