हिमाचल के पांच अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल

गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला है। इसकी घोषणा गृह मंत्रालय ने की है। इनमें एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी एसपी रैंक के दो और दो अन्य पुलिस कर्मी ऑनरेरी हेड कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर रैंंक के हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 03:57 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 04:13 PM (IST)
हिमाचल के पांच अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस मेडल
हिमाचल प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला है।

शिमला, जेएनएन। गणतंत्र दिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिला है। इसकी घोषणा गृह मंत्रालय ने की है। इनमें एडीजीपी रैंक के एक अधिकारी, एसपी रैंक के दो और दो अन्य पुलिस कर्मी ऑनरेरी हेड कांस्टेबल व सब इंस्पेक्टर रैंंक के हैं।

इन अधिकारियों, कर्मियों में एडीजीपी सीआइडी एन वेणुगोपाल, विजिलेंस एंड एंटी क्रप्शन ब्यूरो, शिमला के एसपी ओमापति जम्वाल, एसपी वेल्फेयर भगत सिंह ठाकुर, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर यानी पीटीसी डरोह में कार्यरत सतपाल, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुंगा में कार्यरत राजिंद्र कुमार शामिल हैं।

एडीजीपी को उत्कृष्ट सेवाओं और चार अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। वह इससे पहले एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था के पद पर तैनात थे। मौजूदा सरकार ने ही इन्हें कानून व्यवस्था के बाद सीआइडी का अहम कार्यभार संभाला है। जबकि ओमापति जम्वाल इससे पहले शिमला के एसपी रहे

हैं। कुछ समय पूर्व ही इन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने से जूडो विजिलेंस महकमे में एसपी एसआइयू का जिम्मा सौंपा गया है। भगत सिंह ठाकुर अभी एपी वेल्फेयर के पद पर हैं। उन्होंने भी कई पदों पर कार्य किया है। यह सम्मान हर वर्ष प्रदान किए जाते हैं। डीजीपी संजय कुंडू ने इन सभी अफसरों, कर्मियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए गाैरव की बात है कि पांच अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति मेडल मिले हैं। इससे पुलिस बल के मनोबल में बढ़ोत्तरी हुई है।

chat bot
आपका साथी