पहले चरण में चार पदाधिकारी किए नियुक्त

धर्मशाला अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 07:45 PM (IST)
पहले चरण में चार पदाधिकारी किए नियुक्त
पहले चरण में चार पदाधिकारी किए नियुक्त

धर्मशाला : अखिल भारत हिदू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविद्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर हिमाचल प्रदेश कार्यसमिति का गठन शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव और राष्ट्रीय मंत्री केशव चौहान के परामर्श से प्रथम चरण में चार प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नियुक्त पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कांगड़ा के अखिल कुमार और ऊना के ईशांत, प्रदेश संगठन मंत्री पद पर कांगड़ा के रजनीश ठाकुर और मंत्री पद पर चंबा के पंकज का नाम शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश सिंह ने जारी बयान में कहा कि हिदू महासभा की प्रदेश कार्यसमिति के 40 सदस्यों और सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति का कार्य एक माह में पूर्ण हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी