कांगड़ा के तीन लोगों समेत चार की मौत

संवाद सहयोगी धर्मशाला कांगड़ा जिले के तीन लोगों समेत सोमवार को चार कोरोना संक्रमितों

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 05:14 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 05:14 AM (IST)
कांगड़ा के तीन लोगों समेत चार की मौत
कांगड़ा के तीन लोगों समेत चार की मौत

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : कांगड़ा जिले के तीन लोगों समेत सोमवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय धर्मशाला के छह कर्मचारियों समेत 70 लोग संक्रमित हुए हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया है।

साथ ही उपायुक्त कार्यालय में अब जनता से सीधा संपर्क नहीं होगा। समस्याओं के निदान के लिए मुख्य गेट पर बॉक्स बनेंगे जहां पर लोग शिकायत मोबाइल फोन नंबर के साथ डाल पाएंगे। सोमवार को 185 लोग स्वस्थ हुए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डा. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि चंबा की महिला को 14 नवंबर को सांस लेने में दिक्कत के कारण मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा अस्पताल रेफर किया था और 22 नवंबर शाम को उसकी मौत हो गई। इसके अलावा कांगड़ा जिले के राजपुर के पुरुष को 21 नवंबर को टांडा अस्पताल में भर्ती किया था और उसने सोमवार दोपहर डेढ़ बजे दम तोड़ दिया। परागपुर की बुजुर्ग महिला को 22 नवंबर को सायं टांडा अस्पताल में भर्ती किया गया था और उसने रात को दम तोड़ दिया। परौर के बुजुर्ग को 22 नवंबर को सायं पौने छह बजे धर्मशाला से टांडा रेफर किया था जहां सोमवार को मौत हो गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित हुए लोगों में धर्मशाला के जवाहर नगर का पुरुष, एक निजी होटल का कर्मचारी, चंबा की महिला, दाड़ी की महिला, अप्पर बड़ोल की दो महिलाएं, टांडा का पुरुष, पठानकोट का युवक, बैजनाथ का पुरुष, पुढ़वा की महिला, थुरल का युवक, खुंडियां के बदराल की महिला, बालकरूपी के भेड़ी का युवक, कांगड़ा के तियारा का युवक, नगरोटा बगवां का पुरुष, धर्मशाला के सिद्धबाड़ी की युवती, जसूर का पुरुष, भवारना का युवक व कांगड़ा का पुरुष शामिल है।

इसके अलावा गुरनवाड़ की युवती, रक्कड़ का पुरुष और युवक, पीएनबी इंदौरा का युवक और महिला, ठाकुरद्वारा का पुरुष, भट्टू का पुरुष, बड़ोह की दो महिलाएं और किशोरी, दाडऩू का पुरुष, पारला अलोह रक्कड़ की महिला, सिविल अस्पताल रैहन की युवती, मटौर का युवक, समीरपुर की तीन महिलाएं, हाउसिग बोर्ड कॉलोनी कांगड़ा की महिला, भाटका का पुरुष, डैकवां की महिला व किशोर, बासा वजीरां का पुरुष, पालमपुर का पुरुष, ज्वालामुखी के दो पुरुष व दो युवक, कांगड़ा की महिला, भोरंज का पुरुष, धीरा का पुरुष, धर्मशाला का पुरुष व सराह का पुरुष भी महामारी की चपेट में आया है। साथ ही नंदपुर भटोली का पुरुष, सिहोलपुरी की महिला, घुरकड़ी का पुरुष, पुलिस लाइन धर्मशाला की महिला, ठारू चड़ी का पुरुष, कड़ोल का पुरुष, बैदी की महिला, युवक व किशोर, ढुगियारी का पुरुष, रिहालपुरा का पुरुष, रनेहड़ की महिला, इच्छी का पुरुष, सिद्धबाड़ी का पुरुष, धर्मशाला का पुरुष, पालमपुर का पुरुष, जवाहर नगर के दो पुरुष व टांडा मेडिकल कॉलेज का पुरुष भी महामारी की चपेट में आया है।

chat bot
आपका साथी