करोड़पति हैं कांगड़ा से बसपा प्रत्याशी केहर सिंह

BSP candidate Kehar singh have crores property अब तक के नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी केयर सिंह सबसे अमीर हैं।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 10:14 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2019 10:14 AM (IST)
करोड़पति हैं कांगड़ा से बसपा प्रत्याशी केहर सिंह
करोड़पति हैं कांगड़ा से बसपा प्रत्याशी केहर सिंह
धर्मशाला, जेएनएन। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से मंगलवार को चार राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने जिला मुख्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन भरने वालों में हिमाचल जनक्रांति पार्टी के उम्मीदवार सुभाष शर्मा, नवभारत एकता दल के प्रेम चंद विश्वकर्मा, बहुजन समाज पार्टी के केहर ¨सह व स्वाभिमान पार्टी से स्वरूप सिंह राणा शामिल रहे। अब तक के नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी केयर सिंह सबसे अमीर हैं।

संपत्ति का ब्योरा केहर सिंह (बहुजन समाज पार्टी) चल संपत्ति : 7 करोड़, 12 लाख रुपये। अचल संपत्ति : 80 लाख रुपये स्वरूप सिंह राणा (स्वाभिमान पार्टी) चल संपत्ति : 48 लाख, 86 हजार रुपये। अचल संपत्ति : 3 करोड़, 50 लाख रुपये। पीसी विश्वकर्मा (नवभारत एकता दल) चल संपत्ति : 17 लाख, 44 हजार रुपये। अचल संपत्ति : 5 करोड़ 1 लाख 50 हजार रुपये। सुभाष शर्मा (हिमाचल जनक्रांति पार्टी) -चल संपत्ति : 12 लाख 19 हजार 423 रुपये। -अचल संपत्ति : 35 लाख रुपये

chat bot
आपका साथी