सिरमौर की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी कांग्रेस में शामिल

सिरमौर जिले में भाजपा के विभिन्न पदों पर रही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी वीरवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष उन्होंने सदस्यता ली।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 01 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Thu, 01 Apr 2021 05:23 PM (IST)
सिरमौर की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी कांग्रेस में शामिल
नई दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता हासिल करतीं दयाल प्यारी। सौजन्य स्वयं

शिमला, जागरण संवाददाता। सिरमौर जिले में भाजपा के विभिन्न पदों पर रही पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दयाल प्यारी वीरवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं।  नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन बंसल व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के समक्ष उन्होंने सदस्यता ली।

दयाल प्यारी सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा की महत्वपूर्ण विभिन्न पदों पर रही। पिछले 15 साल से वह जिला परिषद के सदस्य के तौर पर विभिन्न वार्डो से जीतती रही है। पिछले विधानसभा चुनावों में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट की सशक्त दावेदार थी पर पार्टी ने टिकट रीना कश्यप को दे दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ी और 11,651 मत हासिल किए।

दयाल प्यारी ने कहा कि अब वह कांग्रेस की कार्यकर्ता के तौर पर संगठन की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है। उन्होंने कहा कि अब वह कांग्रेस से जुड़ गई है और प्रदेश में कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश व प्रदेश की एक ऐसी पार्टी है, जिसके हाथों देश पूरी तरह सुरक्षित है। पार्टी ने सभी वर्गों के उत्थान के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं व कार्यक्रम चलाए, जिसकी वजह से  देश व प्रदेश का सर्वांगीण विकास हुआ है।

दयाल प्यारी ने वरिष्ठ नेताओं राजीव शुक्ला, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र ङ्क्षसह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ङ्क्षसह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताते हुए कहा है कि इन सभी से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हुईं हैैं।

chat bot
आपका साथी