फतेहपुर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद राजन सुशांत ने भी कसी कमर, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Fatehpur By Election फतेहपुर उपचुनाव को लेकर राजन सुशांत ने भी कमर कस ली है और चुनाव लड़ने को आतुर हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने जनसमर्थन मांगना भी शुरू कर दिया है। हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजन सुशांत ने उपचुनाव को लेकर प्रथम बैठक की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:34 AM (IST)
फतेहपुर उपचुनाव के लिए पूर्व सांसद राजन सुशांत ने भी कसी कमर, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
फतेहपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद डाक्‍टर राजन सुशांत ने भी कमर कस ली है

भरमाड़, जेएनएन। फतेहपुर उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद डाक्‍टर राजन सुशांत ने भी कमर कस ली है और चुनाव लड़ने को आतुर हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने जनसमर्थन मांगना भी शुरू कर दिया है। हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजन सुशांत ने अपने निवास देहरी में फतेहपुर के उपचुनाव को लेकर प्रथम बैठक की। राजन सुशांत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जहां अपने विधायक व सांसद रहते हुए करवाए गए विकास कार्याें से अवगत करवाया, वहीं मौजूदा प्रदेश सरकार पर भी कई आरोप लगाए।

उन्होंने कहा फतेहपुर की जनता ने उन्हें 26 साल की उम्र में जीतवाकर विधानसभा भेजा था। उन्होंने विधायक बनने के बाद उस समय भी काफी विकास करवाया था। वह फतेहपुर हल्के से चार बाद विधायक व एक बार सांसद रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जो जो विकास कार्य करवाए हैं, उससे फतेहपुर की जनता भली भांति परिचित हैं।

अपने कार्यकाल में उन्होंने डीसी आरएडंआर कार्यालय राजा का तालाब में खुलवाने के साथ साथ फतेहपुर के कई दफ्तर खुलवाए। प्रदेश की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना शाहनहर का काम शुरू करवाया और उसका दफ्तर फतेहपुर में खुलवाया। इससे कई लोगों को रोजगार दिलवाया। अब जल्द ही स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया की प्रतिमा हाडा चौंक पर लगवाई जाएगी।

उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह सरकार से पूछना चाहते हैं कि चुनाव के समय करोड़ों रुपये लाने की बात करते थे। सरकार बताए कि साढ़े तीन साल में क्या विकास करवाया है। विकास करवाना तो दूर की बात वन विभाग का मंडल कार्यालय फतेहपुर से मंडी चला गया। इसी तरह ईएनसी शाहनहर फतेहपुर का कार्यालय मंडी भेज दिया, आयुर्वेदिक का उपमंडलीय अस्पताल राजा का तालाब से मंडी चला गया। क्या यह फतेहपुर का विकास है।

chat bot
आपका साथी