पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहन लाल का निधन

भाजपा सरकार में आयुर्वेद राज्यमंत्री रहे मोहन लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। वहीं उन्हेंने अंतिम सांस ली।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 02 Apr 2021 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 02 Apr 2021 05:45 PM (IST)
पूर्व आयुर्वेद राज्यमंत्री मोहन लाल का निधन
पूर्व मंत्री मोहन लाल का फाइल फोटो। जागरण आर्काइव

चंबा, जागरण संवाददाता। भाजपा सरकार में आयुर्वेद राज्यमंत्री रहे मोहन लाल का शुक्रवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे। वहीं उन्हेंने अंतिम सांस ली।

मोहन लाल चंबा के राजनगर (अब चुराह) से चार बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने पहला चुनाव 1977 में लड़ा था। 1998 से 2003 तक प्रेम कुमार धूमल की सरकार में आयुर्वेद मंत्री का जिम्मा संभाला। राजनीति में आने से पहले वह स्वास्थ्य विभाग में बतौर क्लर्क तैनात थे। चंबा जिला में भाजपा को मजबूत बनाने में मोहन लाल ने अहम योगदान दिया था।  

भाजपा व कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

मोहनलाल के निधन को भाजपा नेताओं ने संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति करार दिया है। भाजपा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन डीएस ठाकुर ने कहा कि मोहनलाल ईमानदार छवि के नेता थे, जोकि हमेशा ही जिला के विकास के लिए प्रयासरत रहे। बतौर आयुर्वेद मंत्री रहते हुए भी उन्होंने प्रदेश में सराहनीय सेवाएं दीं। डलहौजी विस हलके की विधायक आशा कुमारी, भटियात विस हलके के विधायक बिक्रम ङ्क्षसह जरयाल, पूर्व विधायक रेणु चड्ढा, पूर्व विधायक कुलदीप ङ्क्षसह पठानिया, प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य मनोज चड्ढा, भाजपा के प्रदेश सचिव विनोद महाजन, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, नगर परिषद डलहौजी की अध्यक्ष रानी शर्मा व उपाध्यक्ष संजीव पठानिया, भाजपा के जिला सचिव अशोक बकारिया ने भी पूर्व आयुर्वेद राज्य मंत्री मोहनलाल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

chat bot
आपका साथी