हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन, कुछ समय से थे अस्वस्थ

Minister Chaudhary Vidyasagar passes away कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन हो गया है वे 84 वर्ष के थे।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 10:36 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 10:36 AM (IST)
हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन, कुछ समय से थे अस्वस्थ
हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन, कुछ समय से थे अस्वस्थ
धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल के पूर्व मंत्री चौधरी विद्यासागर का निधन हो गया है। 84 वर्षीय विद्यासागर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती रात को उन्होंने अपने घर जमानाबाद में अंतिम सांस ली। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। चौधरी विद्यासागर अन्य पिछड़ा वर्ग के बड़े नेता रहे। एक बार ओबीसी के मामलों की अनदेखी का आरोप लगाकर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। एक समय में उनकी भाजपा में तूती बोलती थी।

वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे। विद्यासागर हिमाचल भाजपा सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। जमानाबाद के पास इच्छी स्थित स्वर्ग धाम में उनका आज अंतिम संस्कार होगा। धर्मशाला में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी किशन कपूर के नामांकन पत्र में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। ये नेता विद्यासागर को श्रद्धांजलि देने जा सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी