कंडवाडी स्थित आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लिया गुरु का आर्शीवाद

गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कंडवाडी स्थित आश्रम में अपने गुरु का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे। कंडवाड़ी आश्रम में बहुत ही साधे ढंग से कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर कंडवाडी में आते हैं

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:04 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:04 PM (IST)
कंडवाडी स्थित आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने लिया गुरु का आर्शीवाद
प्रेम कुमार धूमल कंडवाडी स्थित आश्रम में अपने गुरु का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे।

धर्मशाला,जागरण संवाददाता। गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल कंडवाडी स्थित आश्रम में अपने गुरु का आर्शीवाद लेने के लिए पहुंचे। कंडवाड़ी आश्रम में बहुत ही साधे ढंग से कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर कंडवाडी में आते हैं और अपने गुरु का आर्शीवाद भी लेते हें। कंडवाड़ी में शनिवार को प्रेम कुमार धूमल विशेष रुप से यहां पर पहुंचे।

इसके इलावा कोई भी बड़ी भी़ड यहां पर मौजद नहीं रही। इस अवसर पर पत्रकारों के साथ अनौपचािरक बातचीत में उन्होंने गुरु की पूजा करने का आह्वान भी किया। यहां पर केवल एक संक्षिप्त ही कार्यक्रम था, जिसमें बहुत ही कम संख्या में लोग भी आए। वहीं जिला भर में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रमाेें का आयोजन भी कि गया। वहीं राम शरणम आश्रम गोहाना इकाई द्वारा शनिवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नगरोटा बगवां श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में अमृतवाणी संकीर्तन पाठ आयोजित किया गया।

प्रवक्ता अनीता नागपाल ने कहा कि गुरु अज्ञान का निराकरण करता है, धर्म का मार्ग दिखाता है ।गुरु होता है महान जो देता है ज्ञान। गुरु की महिमा का बखान शब्दों में करना कठिन है। गुरु मित्र है ज्ञान की वाणी है। गुरुद्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के भजनों से वातावरण पूर्णतया राम मय हो गया। गुरु महिमा का बखान करते हुए श्रद्धालु नतमस्तक हुए।

chat bot
आपका साथी