भाजपा का हर अकाउंट ऑनलाइन, कांग्रेसी साइट पर देखें खर्च का हिसाब : पठानिया

संवाद सहयोगी नूरपुर वन युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि भाजपा एक डि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:49 PM (IST)
भाजपा का हर अकाउंट ऑनलाइन, कांग्रेसी साइट पर देखें खर्च का हिसाब : पठानिया
भाजपा का हर अकाउंट ऑनलाइन, कांग्रेसी साइट पर देखें खर्च का हिसाब : पठानिया

संवाद सहयोगी, नूरपुर : वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि भाजपा एक डिजिटल पार्टी है और सभी अकाउंट ऑनलाइन हैं। कोई भी किसी भी साइट पर जाकर पार्टी की जानकारी हासिल कर सकता है। राकेश पठानिया कांग्रेस नेताओं की ओर से भाजपा द्वारा प्रदेश में बनाए जा रहे जिला कार्यालयों के भूमिपूजन पर खर्च होने जा रहे धन को लेकर उठाए सवाल पर पलटवार कर रहे थे।

राकेश पठानिया ने कहा कि पार्टी का सारा काम पारदर्शी है, लेकिन इस पर सवाल उठाने वालों पर हैरानी हो रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि राजीव गांधी फाउंडेशन और कांग्रेस ट्रस्ट आज तक पंजीकृत तक नहीं हुआ, जबकि यह ट्रस्ट 1950 से बने हैं, इसलिए बेहतर होगा कि कांग्रेस पार्टी पहले अपना हिसाब दे।

पठानिया ने कहा कि यह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सोच है कि जिला स्तर पर पार्टी का अपना भवन हो, जहां सभी कार्यकत्र्ता बैठकर पार्टी के विस्तार की रूपरेखा तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि नूरपुर प्रदेश का पहला ऐसा मंडल है जहां मंडल भाजपा को बोलेरो गाड़ी दी गई है ताकि पार्टी की नीतियों व सरकार की उपलब्धियों व कार्यक्रमों की जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जा सके।

chat bot
आपका साथी