पंजाब से सटे इंदौरा क्षेत्र में वन माफ‍िया हुआ सक्रिय, भदरोआ में सड़क किनारे काट डाला खैर का पेड़

Forest Mafia Indora पंजाब से सटे कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में वन माफिया सक्रिय हो गया है और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खैर के पेड़ों पर आरा चलाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला वन थाना भदरोआ के क्षेत्र भरने वाली माता सड़क पर देखने को मिला

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 10:30 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 10:30 AM (IST)
पंजाब से सटे इंदौरा क्षेत्र में वन माफ‍िया हुआ सक्रिय, भदरोआ में सड़क किनारे काट डाला खैर का पेड़
पंजाब से सटे कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में वन माफिया सक्रिय हो गया है

भदरोआ, जेएनएन। पंजाब से सटे जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में वन माफिया सक्रिय हो गया है और रात के अंधेरे का फायदा उठाकर खैर के पेड़ों पर आरा चलाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला वन थाना भदरोआ के क्षेत्र भरने वाली माता सड़क पर देखने को मिला यहां सड़क किनारे से खैर का पेड़ ही वन माफिया ने काट दिया और उसकी लकड़ी को रातों-रात गायब कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन इस वन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाए तो कई खैर के पेड़ उनको काटे हुए मिलेंगे।

फॉरेस्ट गार्ड नंद किशोर का कहना है मौके जाकर छानबीन की जाएगी और यह पेड़ किसने काटा है इसका पता लगाया जाएगा। इस संबंध में जब रेंज ऑफिसर सुमन कांता ने कहा कि जिस जगह से खैर का पेड़ काटा है उस जगह का मौके पर जाकर जायजा लिया जाएगा उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान में सुबह से ही तेजी, यहां 30 फीसद तक लोगों ने डाला वोट

यह भी पढ़ें: एक साल पहले शादी कर गांव पहुंची 22 वर्षीय अलका बन गई पंचायत प्रधान, उपप्रधान पद पर बुजुर्ग का साथ

यह भी पढ़ें:  Panchayat Election: युवाओं सहित बुजुर्गों में भी मतदान के लिए उत्‍साह, बूथ पर लाइनें, द‍ेखिए तस्‍वीरें

chat bot
आपका साथी