हिमाचली लोक गायक सुनील राणा का गाना ताम तिस हुआ रिलीज

हिमाचल प्रदेश के लोक गायक सुनील राणा ने वीरवार 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन गदियाली गाना ताम तिस रिलीज किया है। उनके इस गाने को यू-टयूब पर काफी पंसद किया जा रहा है। एक ही दिन में उसके इस गाने को 20 हजार लोगों ने देखा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 08:38 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 08:38 AM (IST)
हिमाचली लोक गायक सुनील राणा का गाना ताम तिस हुआ रिलीज
सुनील राणा ने संक्रांति के दिन गदियाली गाना "ताम तिस' रिलीज किया है।

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के लोक गायक सुनील राणा ने वीरवार 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन गदियाली गाना "ताम तिस' रिलीज किया है। उनके इस गाने को यू-टयूब पर काफी पंसद किया जा रहा है। एक ही दिन में उसके इस गाने को 20 हजार लोगों ने देखा है।

गाना सुनने के बाद लोग फ‌ेसबुक अकाउंट व पेज सहित यू-टयूब में कमेट कर इसकी प्रशंसा भी कर रहे हैं। सुनील राणा ने फेसबुक पेज पर इस संबंध में पोस्‍ट की। उन्‍होंने पोस्‍ट करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया है। इस गाने में जिसे विवाह शादियों में दुल्हन व दुल्हा पक्ष द्वारा बारातियों की ओर से किए जाने वाले मजाक का वर्णन है। सुनील राणा पिछले कई सालों से गद्दी गाने गाकर संस्कृति एवं बोली के संरक्षण में बेहतरीन काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

इससे पहले भी सुनील राणा कई हिट गाने गा चुके हैं। दो साल पहले गद्दियाली नाटी नॉन स्टॉप काे 7.5 मिलियन (75 लाख) व्यू मिले थे। इसके अलावा गद्दियाली नाटी रा चा को 3.2 मिलियन, रलिया वो खेरा मेला को 1.4 मिलियन व चंबियाली लोक रंग काे 1.5 मिलियन व्यू और कुछ माह पूर्व ही माल्लण गाना भी दर्शकों द्वारा खूब पंसद किया गया था।

लोक रामायण से शुरू किया था लोक गायन का सफर

लोक गायक सुनील राणा ने कई वर्ष पहले लोक रामायण एलबम लाकर संगीत की दुनिया में पांव रखा था और गद्दी संस्‍कृत‍ि के संरक्षण की पहल की थी। लोक रामायण में गद्दी संस्‍कृति की झलक दिखाकर सुनील राणा प्रदेश के लाखों लोगों की पसंद बन गए। इसके बाद अब एक के बाद एक बेहतर गद्दी गाने गाते रहे। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले चंबा जैसे बड़े स्तर के उत्सवों में सुनील राणा को स्टार गायक के रूप में बुलाया जाता रहा है।

chat bot
आपका साथी