तिरंगे का मान और सम्मान करना हमारा कर्तव्य

एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करने के लिए विधानसभा पहुंचे। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने खालिस्तान समर्थक पन्नू को पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाला और चीन समर्थक बताया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:28 PM (IST)
तिरंगे का मान और सम्मान करना हमारा कर्तव्य
मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने खालिस्तान समर्थक पन्नू को पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाला और चीन समर्थक बताया।

शिमला, जागरण संवाददाता। एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करने के लिए विधानसभा पहुंचे। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने खालिस्तान समर्थक पन्नू को पाकिस्तान के टुकड़ों पर पलने वाला और चीन समर्थक बताया।

विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करने के बाद बिट्टा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पन्नु की आतंकी धमकी देने की कोई हैसियत नहीं है। मैं चाहूंगा कि प्रदेश के लोग उसकी फोन कॉल को कोई अहमियत न दें। उन्होंने पन्नू को चुनौती देते हुए कि किसी भी मंच पर वह मेरे साथ बहस करे। उन्होंने पन्नू को राष्ट्र विरोधी और पंथ विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रदेश में हर बच्चा तिरंगा लेकर निकले। मैं भी तिरंगा लेकर निकलूंगा। तिरंगे का मान और सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।

chat bot
आपका साथी