Ration Depot: हिमाचल प्रदेश के पांच हजार राशन डिपो में मिलेगा पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर, पढ़ें खबर

Himachal Pradesh Ration Depot हिमाचल के राशन डिपो में अब पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। प्रदेश में पांच हजार राशन डिपो हैं जिनके माध्यम से राशनकार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 08:36 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 08:36 AM (IST)
Ration Depot: हिमाचल प्रदेश के पांच हजार राशन डिपो में मिलेगा पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर, पढ़ें खबर
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Pradesh Ration Depot, हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में अब पांच किलो का एलपीजी सिलेंडर मिलेगा। प्रदेश में पांच हजार राशन डिपो हैं, जिनके माध्यम से राशनकार्ड धारकों को राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत यह सिलेंडर रखना अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन जो रखना चाहते हैं रख सकते हैं। इसके लिए डिपो धारकों को तेल कंपनियों के साथ करार करना होगा। विभाग और सरकार इस संबंध में काई करार नहीं करेगी।

हालांकि ये निर्देश जारी किए गए हैं कि उपभोक्ताओं को राशन की आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए इंडियन आयल कंपनी के निर्देशों का पालन करना होगा। इसके लिए डिपो में आग बुझाने का उपकरण भी रखना होगा, जिससे किसी भी प्रकार का हादसा होने की स्थिति में काबू किया जा सके।

धान की खरीद अब होगी 15 दिसंबर तक

शिमला। हिमाचल प्रदेश के नौ धन खरीद केंद्रों में अब धान की खरीद 15 दिसंबर तक होगी। इस संबंध में केंद्रीय उपभोक्ता मामले व खाद्य आपूर्ति मंत्रालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्रालय को पत्र लिखकर धान खरीद की अवधि को 30 नवंबर से बढ़ाने की मांग की थी। धान खरीद को 15 दिसंबर तक बढ़ाने के साथ अब 37520 टन से लक्ष्य को बढ़ाकर 56 हजार टन कर दिया है। प्रदेश में अभी तक नौ धान खरीद केंद्रों में सरकार को धान बेचने के लिए 10453 किसानों ने पंजीकरण करवाया है और 9011 टोकन जारी कर दिए हैं। अभी तक 24268 टन धान की खरीद की गई है और 44.66 करोड़ की राशि धान खरीद की एवज में किसानों को जारी भी कर दी है। अब केवल 304 कसानों की धान खरीद की राशि देय है। प्रदेश में पहली बार धान की खरीद की जा रही है।

chat bot
आपका साथी