पहली बार कांगड़ा चाय से बनेगी दानेदार चाय, स्वयं सहायता समूह ने एहजू में स्‍थापित किया लघु उद्याेग

Kangra Tea Industry विशेष खुशबू और जायका के लिए पहचान बना चुकी कांगड़ा चाय से अब सीटीसी चाय तैयार हाेगी। प्रदेश में सीटीसी चाय बनाने वाला पहला उद्याेग भारतीय चाय बाेर्ड के सहयाेग से साेमवार काे जिला मंडी के जाेगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू में स्थापित हाे गया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:47 PM (IST)
पहली बार कांगड़ा चाय से बनेगी दानेदार चाय, स्वयं सहायता समूह ने एहजू में स्‍थापित किया लघु उद्याेग
विशेष खुशबू और जायका के लिए पहचान बना चुकी कांगड़ा चाय से अब सीटीसी चाय तैयार हाेगी

पालमपुर, संवाद सहयोगी। Kangra Tea Industry, विशेष खुशबू और जायका के लिए पहचान बना चुकी कांगड़ा चाय से अब सीटीसी चाय तैयार हाेगी। प्रदेश में सीटीसी चाय बनाने वाला पहला उद्याेग भारतीय चाय बाेर्ड के सहयाेग से साेमवार काे जिला मंडी के जाेगेंद्रनगर उपमंडल के एहजू में स्थापित हाे गया है। ऑर्थोडॉक्स ब्लैक तथा ऑर्थोडॉक्स ग्रीन-टी के बाद अब कांगड़ा चाय बागानाें से सीटीसी (दानेदार) चाय तैयार की जाएगी। भारतीय चाय बाेर्ड की पहल पर दुर्गेश स्वयं सहायता समूह का चाय उद्याेग स्थापित हाे गया है। भारतीय चाय बाेर्ड की ओर से गठित विभिन्न क्षेत्रों में 28 स्वयं सहायता समूहाें ने भी उद्याेग स्थापना का मन बनाया है। हालांकि अभी तक टी बाेर्ड के सहयाेग से 14 समूहाें काे लघु चाय उद्याेग स्थापित करने का लाइसेंस प्राप्त हुआ है। अ

भी तक देश के चाय उत्पादक क्षेत्रों असम, पश्चिमी बंगाल तथा तमिलनाडु में ही सीटीसी चाय बनाई जाती है। स्वयं सहायता समूहाें को सीटीसी चाय बनाने वाली मशीनें टी-बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से आर्थिक सहायता के अंतर्गत उपलब्ध हाे रहीं हैं। वहीं टी-बोर्ड ऑफ इंडिया इन स्वयं सहायता समूहाें को सीटीसी चाय बनाने की प्रक्रिया, विधि के संबंध में प्रैक्टिकल प्रशिक्षण दे रहा है। चाय उद्याेग की मशीनों के रखरखाव तथा संचालन के संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया गया है।

चाय बाेर्ड के निदेशक अनुपम दास ने बताया कि भारतीय चाय बाेर्ड के साैजन्य से जिला मंडी के उपमंडल जाेगिंद्रनगर के एहजू में दुर्गेश चाय स्वयं सहायता समूह की ओर से पहला सीटीसी चाय उद्याेग स्थापित किया गया है। इसमें सभी प्रकार की मशीनरी के लिए टी-बार्ड ने आर्थिक सहायता प्रदान की है। उन्हाेंने बताया टी-बाेर्ड की ओर से अन्य 14 स्वयं सहायता समूहाें काे भी चाय उद्याेग स्थापित करने के लाइसेंस प्राप्त हुए हैं। आर्थिक सहायता का प्रावधान कर शीघ्र ही अन्य जगहाें भी लघु चाय उद्याेग स्थापित हाेंगे।

इस माैके पर टी-बाेर्ड आफ इंडिया के स्थानीय निदेशक अनुपम दास, उद्याेग सलाकार अभिमन्यु शर्मा, विकास अधिकारी सुमित ठाकुर, कृषि विवि चाय विभाग के प्राे. जयदेव शर्मा व विकास अधिकारी सुनील पटियाल एवं उद्याेग के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाने वाली कंपनी के अधिकारियाें समेत स्थानीय लाेग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी