Himachal Panchayat Chunav प्रचार थमा, कल पहले चरण का मतदान होगा

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में होने जा रहे पंचायती राज के चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण का मतदान 29 सितंबर को होगा जबकि दूसरे चरण का मतदान पहली अक्टूबर को होगा। सोमवार शाम तीन बजे चुनाव प्रचार थम गया।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:21 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:21 PM (IST)
Himachal Panchayat Chunav  प्रचार थमा, कल पहले चरण का मतदान होगा
जनजातीय क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार थमा।

शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में होने जा रहे पंचायती राज के चुनाव के लिए सोमवार को चुनाव प्रचार थम गया है। पहले चरण का मतदान 29 सितंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण का मतदान पहली अक्टूबर को होगा। सोमवार शाम तीन बजे चुनाव प्रचार थम गया और अब केवल डोर टू डोर प्रचार हो सकेगा।

मतदान तय तारीख पर सुबह सात बजे से आरंभ होगा और शाम तीन बजे तक चलेगा। इसके साथ जिला मुख्यालयों से बूथों के लिए पोङ्क्षलग पार्टियां भी रवाना हो गई हैं। प्रथम चरण के मतदान के लिए 170 मतदान दल रवाना हुए, जोकि अपने-अपने गंतव्य स्थानों तक देर शाम तक पहुंच गए। मतदान के लिए कुल 295 केंद्र स्थापित किए गए हैं। शेष 125 मतदान केंद्रों पर दूसरे चरण में पहली अक्टूबर को मतदान होगा। कुल 295 मतदान केंद्रों में से 18 संवेदनशील और 277 सामान्य मतदान केंद्र घोषित किए गए हैं।

इस चुनाव में आयोग की ओर से चुनाव संबंधी सभी प्रक्रियाओं व परिणामों को आम जनता के लिए वेब पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की साइट पर इसे देखा जा सकता है। इस चुनाव में लगभग 42 हजार मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान, उप प्रधान व सदस्यों के मतों की गणना मतदान के तुरंत बाद की जाएगी। परिणाम देर शाम तक 29 तारीख को ही आ जाएंगे। जिला परिषद व पंचायत समिति के मतों की गणना चार अक्टूबर को खंड मुख्यालय पर की जाएगी। चुनाव प्रचार थमने के बाद इन सभी स्थानों पर शराब के ठेकों को भी बंद रखा जाएगा। मतगणना वाले दिन भी शराब ठेके बंद रखे जाएंगे।

तीन मतदान दलों में केवल महिलाएं

विकास खंड केलंग की तीन ग्राम पंचायतों केलंग, उदयपुर और जालमा के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी मतदान दल एवं सुरक्षा दल में केवल महिला कर्मचारी ही सेवाएं दे रही हैं। पांगी में पहले चरण में 52 पोङ्क्षलग पार्टियां भेजी गई हैं, वहीं दूसरे चरण में 45 पार्टियां जाएंगी। यहां पर कुल 97 बूथ हैं, जिसमें 87 सामान्य व 10 संवेदनशील की श्रेणी में आते हैं। इसी तरह से केलंग के लिए पहले व दूसरे चरण में 80-80 पोङ्क्षलग पार्टियां काम पर लगेंगी।

chat bot
आपका साथी