प्रदेश प्रभारी भी नहीं मिला सके 'हाथ'

मुनीष गारिया धर्मशाला फतेहपुर उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को मनाने में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के प्रयास भी रंग नहीं ला सके हैं। सोमवार को राजीव शुक्ला व कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने फतेहपुर में बूथ प्रभारियों से बैठक की। रणनीति थी कि पार्टी से रूठे चेतन गुलेरिया रीता गुलेरिया व निश्वार भाग लेंगे और गली शिकवों को दूर कर एकजुटता से पार्टी चुनावी प्रचार में आगे बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक में तीनों में से एक ने भी भाग नहीं लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Oct 2021 05:48 AM (IST) Updated:Tue, 12 Oct 2021 05:48 AM (IST)
प्रदेश प्रभारी भी नहीं मिला सके 'हाथ'
प्रदेश प्रभारी भी नहीं मिला सके 'हाथ'

मुनीष गारिया, धर्मशाला

फतेहपुर उपचुनाव में कांग्रेस की टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को मनाने में प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के प्रयास भी रंग नहीं ला सके हैं। सोमवार को राजीव शुक्ला व कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने फतेहपुर में बूथ प्रभारियों से बैठक की। रणनीति थी कि पार्टी से रूठे चेतन गुलेरिया, रीता गुलेरिया व निश्वार भाग लेंगे और गली शिकवों को दूर कर एकजुटता से पार्टी चुनावी प्रचार में आगे बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बैठक में तीनों में से एक ने भी भाग नहीं लिया।

नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं का दो टूक कहना है कि वे उपचुनाव तक राजनीतिक सक्रियता नहीं दिखाएंगे। इसके साथ ही तीनों ने समर्थकों को भी यह कह दिया है कि वे चाहें तो पार्टी विचारधारा के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। अब कांग्रेस नेताओं ने तय किया है कि आगामी तीन-चार दिन के भीतर रूठे कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे और भवानी पठानिया के समर्थन में प्रचार किया जाएगा।

..

बैठक के लिए निमंत्रण नहीं मिला था। टिकट न मिलने का दुख तो है, लेकिन पार्टी की विचारधारा के लिए कोई भी सवाल नहीं उठा सकता है। उपचुनाव तक घर में ही रहेंगे। उपचुनाव के बाद फिर से पार्टी एवं संगठन के लिए कार्य किया जाएगा।

-चेतन चंबियाल।

..

बूथ अध्यक्षों की बैठक में नाराज नेताओं व कार्यकर्ताओं को कोई न्योता नहीं भेजा था। इन लोगों के न आने का यह अर्थ नहीं है कि वे पार्टी के नहीं हैं। कांग्रेस ने प्रचार शुरू किया है। तीन-चार दिन के बाद उससे बातचीत कर एकजुट होकर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

-अजय महाजन, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी।

..

फतेहपुर में दो नामांकन रद

उपचुनाव के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन भरे थे और इनमें से दो को रद कर दिया है। एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया के कवरिग कैंडिडेट जीत शर्मा का नामांकन रद किया है। साथ ही आजाद प्रत्याशी प्रेम चंद का नामांकन भी रद किया है।

..

बलदेव आज 15 गांवों में करेंगे प्रचार

भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर मंगलवार को फतेहपुर के 15 गांवों में प्रचार करेंगे। बलदेव ठाकुर सुबह आठ बजे से धनेटी से प्रचार अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद ठठर, गारन, तलाड़ा, कुटलाहड़, उपला तलाड़ा, सोहर, डक, गुरियाल, चलबाड़ी, बाड़ी, बरोह, पंजासरा व नेरना गांवों में जाएंगे।

chat bot
आपका साथी