कृपाल से किनारा, बलदेव का सहारा

दिनेश कटोच धर्मशाला फतेहपुर उपचुनाव में भाजपा ने पुराने चेहरे को मैदान में उतारा है। पार्टी ने कृपाल परमार से किनारा करते हुए बलदेव का सहारा लिया है। फतेहपुर में बाहरी होने का नारा गूंज रहा था और इसका खामियाजा कृपाल को भुगतना पड़ा है। बलदेव ठाकुर भाजपा से 2012 में प्रत्याशी रह चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 04:18 AM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 03:05 PM (IST)
कृपाल से किनारा, बलदेव का सहारा
कृपाल से किनारा, बलदेव का सहारा

दिनेश कटोच, धर्मशाला

फतेहपुर उपचुनाव में भाजपा ने पुराने चेहरे को मैदान में उतारा है। पार्टी ने कृपाल परमार से किनारा करते हुए बलदेव का सहारा लिया है। फतेहपुर में बाहरी होने का नारा गूंज रहा था और इसका खामियाजा कृपाल को भुगतना पड़ा है। बलदेव ठाकुर भाजपा से 2012 में प्रत्याशी रह चुके हैं।

वर्ष 2017 के चुनाव में पार्टी से टिकट न पर वह बागी होकर मैदान में उतरे थे। फतेहपुर हलके से राजपूत या ब्राह्माण प्रत्याशी ही जीत दर्ज करते आए हैं। ऐसे में कृपाल का टिकट काटकर भाजपा ने कांग्रेस के राजपूत प्रत्याशी के समक्ष बलदेव ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में कृपाल के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन उनके बाहरी होने के उठे स्वरों के बीच पार्टी ने उनसे किनारा किया है। बुधवार देर रात तक जगदेव ठाकुर के नाम पर चर्चा हुई पर अंतिम निर्णय बलदेव ठाकुर के नाम हुआ। भाजपा चुनाव समिति की बैठक में बलदेव ठाकुर, जगदेव ठाकुर, पंकज हैप्पी व रीता ठाकुर ने वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी लेकिन अब पार्टी ने बलदेव ठाकुर पर भरोसा जताया है। स्थानीय होने के कारण बलदेव का एक बड़ा वोट बैंक है।

..

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र चुनाव परिणाम

वर्ष 2012

कांग्रेस- सुजान सिंह पठानिया- मत - 18,662

भाजपा - बलदेव ठाकुर- मत - 11,445

आजाद - सुधा सुशांत- मत- 9335

आजाद- पंकज हैप्पी- मत- 4992

बसपा- ओम प्रकाश- मत- 4984

..

वर्ष 2017

कांग्रेस - सुजान सिंह पठानिया- मत- 18,962

भाजपा- कृपाल परमार- मत- 17,678

आजाद- बलदेव ठाकुर- मत- 13,090

आजाद - डा. राजन सुशांत- मत- 6205

.........

भवानी व सुशांत समेत चार ने भरे नामांकन

संवाद सहयोगी, फतेहपुर : वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया, हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी से राजन सुशांत, आजाद प्रत्याशी के रूप में अशोक सोमल व हिमाचल जन क्रांति पार्टी से पंकज दर्शी ने नामांकन भरा है। कांग्रेस से कवरिंग प्रत्याशी के रूप में जीत शर्मा का भी नामांकन भरा गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम फतेहपुर अंकुश शर्मा ने इस बाबत पुष्टि की है।

....

महंगाई व बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों पर चुनाव मैदान में उतरा हूं। प्रदेश सरकार ने बिना बजट घोषणाएं कर फतेहपुर की जनता को ठगा है। कांग्रेस केवल विकास में विश्वास रखती है। कांग्रेस जब भी सत्ता में आई तो विकास की गाथा लिखी है।

-भवानी पठानिया, कांग्रेस प्रत्याशी।

..

उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करेगी। भाजपा चार वर्ष तक लचर कारगुजारी से घबराई है। जुब्बल, फतेहपुर, अर्की व मंडी संसदीय उपचुनाव से पहले भाजपा में अंतर्कलह सामने आई है।

-राजेंद्र राणा, फतेहपुर उपचुनाव प्रभारी कांग्रेस

..

ये नेता रहे मौजूद

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी, अजय महाजन, चंद्र कुमार वकेवल सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी