Fatehpur By Election: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फतेहपुर दौरा, एक दिन में करेंगे सात जनसभाएं

Fatehpur By Election भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर आ रहे हैं। एक दिवसीय इस दौरे में मुख्यमंत्री एक दिन में सात नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 09:16 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 09:16 AM (IST)
Fatehpur By Election: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का फतेहपुर दौरा, एक दिन में करेंगे सात जनसभाएं
भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर आ रहे हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Fatehpur By Election, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर व भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को फतेहपुर के दौरे पर आ रहे हैं। एक दिवसीय इस दौरे में मुख्यमंत्री एक दिन में सात नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में किए जा रहे विकास के बारे में जानकारी देंगे। फतेहपुर उपचुनाव में जब भाजपा के बलदेव ठाकुर व कांग्रेस के स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी सिंह व भाजपा के पूर्व में मंत्री रहे डाक्‍टर राजन सुशांत की मौजूदगी ने चुनाव को तिकोना बना दिया है।

ऐसे में यह मुकाबला बलदेव ठाकुर, भवानी सिंह व डा. राजन सुशांत में है। हालांकि यहां पर पंकज दर्शी व अशोक सोमल सहित कुल पांच प्रत्‍याशी मैदान में हैं। डा. राजन सुशांत भी जनसभाएं आयोजित करके अपना दमखम दिखा चुके हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री का फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नामांकन के दौरान जब मुख्यमंत्री यहां आए थे तो यहां चल रहे गतिरोध को खत्म करते हुए कृपाल परमार को अपने साथ हे‍लिकाप्‍टर में ले गए थे। अब मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में आ रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह दौरा भाजपा के लिए काफी अहम है वहीं जनता को भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 21 अक्टूबर को जिला कांगड़ा के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के दौर पर होंगे। सीएम यहां कई क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे कंदौर, 11 बजे होरी देवी, भटौली दोपहर 12 बजे, दोपहर दो बजे स्थाना में, दोपहर तीन बजे धमेटा तथा शाम चार बजे बरोट तथा शाम छह बजे राजा का तालाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

chat bot
आपका साथी