मंड में धान के लिए खरीद केंद्र खोला जाए

संवाद सूत्र भदरोआ मंड क्षेत्र के किसानों ने धान की फसल के लिए खरीद केंद्र खोलने की मांग क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:55 PM (IST)
मंड में धान के लिए खरीद केंद्र खोला जाए
मंड में धान के लिए खरीद केंद्र खोला जाए

संवाद सूत्र, भदरोआ : मंड क्षेत्र के किसानों ने धान की फसल के लिए खरीद केंद्र खोलने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की है। किसानों ने इंदौरा क्षेत्र की मलकाना पंचायत के ढसोली में एकत्रित होकर खरीद केंद्र खोलने में की जा रही देरी पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। जिला कांगड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय महाजन को ज्ञापन सौंपा।

किसान जगतार सिंह, पुन्नू राम, शमशेर सिंह, हंसराज, जगदेव सिंह, राकेश राणा ने बताया कि गेहूं के सीजन में सरकार ने ठाकुरद्वारा में खरीद केंद्र खोला पर उसमें गेहूं का निर्धारित मूल्य नहीं मिला। किसानों ने बताया कि फतेहपुर व इंदौरा तहसील की 27 पंचायतों के 95 गांवों के किसान वर्षो से खरीद केंद्र की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थाना से लेकर धमोता मिलवां तक कुल 35 किलोमीटर में दोनों तहसीलों में कुल 75,000 हजार एकड़ रकबे पर धान की फसल तैयार है। उन्होंने पंजाब में भी कांग्रेस की सरकार होने के चलते जिला अध्यक्ष से आग्रह किया कि पंजाब के सीएम व पार्टी अध्यक्ष से बात कर पंजाब में हिमाचल की फसल की खरीद पर लगाई गई पाबंधी हो हटवाया जाए। वहीं

मंड क्षेत्र में खरीद केंद्र खोलने के लिए उनकी मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाए।

अजय महाजन ने आश्वास्त किया कि जल्द ही पंजाब व प्रदेश की सरकार को मंडी खुलने के लिए पत्र लिखा जाएगा। मौके पर ही अजय महाजन ने खाद्य आपूर्ति विभाग की दिल्ली स्थित संयुक्त सचिव से बात की ओर उन्हें भी किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर से भी मौके पर बात कर पंजाब के सीएम व पार्टी अध्यक्ष के समक्ष मामला उठाने की बात की।

chat bot
आपका साथी