फेसबुक पर दोस्‍त बने युवक ने शिमला में महिला से किया दुष्कर्म, दो बच्‍चों की मां है पीडि़ता

Shimla Crime News शिमला में एक महिला ने उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित शिमला में कारपेंटर का काम करता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:48 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:48 AM (IST)
फेसबुक पर दोस्‍त बने युवक ने शिमला में महिला से किया दुष्कर्म, दो बच्‍चों की मां है पीडि़ता
शिमला में एक महिला ने उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Shimla Crime News, राजधानी शिमला में एक महिला ने उत्तर प्रदेश के शामली के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपित शिमला में कारपेंटर का काम करता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया है। महिला दो बच्‍चों की मां है। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार महिला की आरोपित से फेसबुक पर दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। पीडि़ता ने बताया तीन माह पहले आरोपित ने उसे कालीबाड़ी मंदिर के पास बुलाया। इसके बाद उसे आइजीएमसी की तरफ एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपित उसे पीटने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

संघनेई गांव से लापता सगे भाई लंबा सेल में मिले

गगरेट। पुलिस थाना गगरेट के तहत गांव संघनेई से गायब दो सगे भाइयों को पुलिस ने 48 घंटे तलाश कर लिया है। दोनों भाई संघनेई के पेट्रोल पंप पर सब्जी बेचने का कार्य करते थे और दो दिन पहले अचानक गायब हो गए थे। युवकों के स्वजन ने अपने स्तर पर पहले इधर उधर तलाश की, लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। युवकों के अचानक ऐसे गुम हो जाने पर क्षेत्र में अनेक प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं। युवकों के स्वजन ने फिर इसकी शिकायत पुलिस में करवाई और पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों के बयान के आधार पर युवकों को उसके नाना के घर लंबा सेल से ढूंढ निकाला। दोनों युवक पेट्रोल पर सब्जी बेचने के बाद जो पैसे जमा हुए थे, उसी से अपने नाना के घर के लिए बिना बताए निकल गए थे। नाना के घर जाकर भी दोनों ने ये नही बताया कि वह बिना बताए घर से यहां चले आएं हैैं। लंबा सैल में उनका नाना जगदीश एक ढाबा चलाता है और वहीं पर रहता है। एसपी ऊना ने बताया कि दोनों युवकों को उनके नाना के घर से ढूंढ कर स्वजन के हवाले कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी