फेसबुक फ्रेंड ने अगवा कर ली 38 वर्षीय महिला, आरोपित के बड़े भाई और साले ने भी किया दुष्‍कर्म Shimla News

Facebook Friend Kidnap Woman जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी थाना के तहत पड़ने वाले क्षेत्र की एक महिला ने फेसबुक फ्रेंड पर किडनैपिंग का आरोप लगाया है। महिला की उम्र 38 वर्ष है। महिला ने आरोप लगाया कि दो सितंबर को कुंगल बाल्टी मेले में मौजूद थी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 03:04 PM (IST)
फेसबुक फ्रेंड ने अगवा कर ली 38 वर्षीय महिला, आरोपित के बड़े भाई और साले ने भी किया दुष्‍कर्म Shimla News
ननखड़ी थाना के तहत पड़ने वाले क्षेत्र की एक महिला ने फेसबुक फ्रेंड पर किडनैपिंग का आरोप लगाया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Facebook Friend Kidnap Woman, जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के ननखड़ी थाना के तहत पड़ने वाले क्षेत्र की एक महिला ने फेसबुक फ्रेंड पर किडनैपिंग का आरोप लगाया है। महिला की उम्र 38 वर्ष है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि बीते दो सितंबर को 11:00 बजे कुंगल बाल्टी मेले में मौजूद थी। उसी दौरान उसके फेसबुक मित्र राजवंत ने उससे मुलाकात की और उसका अपहरण कर लिया। आरोपित उसे साथ ले गया और उसके साथ दुष्‍कर्म किया। राजवंत के बड़े भाई बिट्टू और साले ने भी उसके साथ दुराचार किया। उसे धमकी दी गई कि यदि यह बात उसने किसी को बताई तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 344, 376, 354 ,506, 34 के तहत मामला दर्ज़ किया है। पीडि़त महिला ने पुलिस से न्‍याय की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है महिला शादीशुदा है। फेसबुक मित्र पर भरोसा करना उसे महंगा पड़ गया।

जातिसूचक शब्द कहने पर महिला पर केस

जवाली। पुलिस थाना जवाली में एससी-एसटी एक्ट के तहत एक महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इस संबंध में नगर पंचायत जवाली की वार्ड छह की महिला ने 16 सितंबर को हेल्पलाइन नंबर 1100 पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके अनुवार वह जवाली बाजार में दुकान करती है। 15 सितंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दुकान पर थी कि तो उसने ननंद की दुकान पर किसी के झगडऩे की आवाज सुनी। उसने देखा कि उसी वार्ड की एक महिला उसकी ननंद से बहसबाजी कर रही थी। उसने उक्त महिला से कारण पूछा तो वह उससे भी उलझ पड़ी और जातिसूचक शब्द कहकर गाली-गालौज किया। इसकी 1100 नंबर पर शिकायत मिलने के बाद मामले को जवाली थाना में भेजा गया था। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज कर आरोपित महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि जातिसूचक शब्द कहने पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी