विधवा पेंशन के लिए दी जाए आय प्रमाणपत्र में छूट

संवाद सूत्र शाहपुर पूर्व सैनिक जनकल्याण सभा रैत के अध्यक्ष मदन शर्मा ने प्रदेश सरकार से मां

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:16 AM (IST)
विधवा पेंशन के लिए दी जाए आय प्रमाणपत्र में छूट
विधवा पेंशन के लिए दी जाए आय प्रमाणपत्र में छूट

संवाद सूत्र, शाहपुर : पूर्व सैनिक जनकल्याण सभा रैत के अध्यक्ष मदन शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि विधवा पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र में छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि विधवा महिलाओं के लिए पेंशन प्राप्ति को राजस्व अधिकारी से आय प्रमाणपत्र पाना जरूरी किया गया है, लेकिन उसकी विधवा होने की आयु सीमा तय नहीं की कि किस उम्र की विधवा को पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि यह विधवा महिला के साथ मजाक है। विधवाओं को पेंशन सुविधा प्राप्त करने के लिए राजस्व विभाग कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें पेंशन सुविधा प्राप्त नहीं होती, क्योंकि आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए कल्याण विभाग की कुछ शर्तो को वह पूरा नहीं कर पाती हैं और पेंशन से वंचित रह जाती है। उन्होंने मांग उठाई कि विधवा पेंशन के लिए आय प्रमाणपत्र में छूट दी जाए।

chat bot
आपका साथी