जयराम सरकार से जनता का मोह भंग : चंद्र

पूर्व सांसद प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से नौ महीने में ही मोह भंग हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 07:17 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 07:17 PM (IST)
जयराम सरकार से जनता का मोह भंग : चंद्र
जयराम सरकार से जनता का मोह भंग : चंद्र

फोटो चंद्र कुमार

संवाद सूत्र, नगरोटा सूरियां : पूर्व सांसद प्रो. चंद्र कुमार ने कहा प्रदेश की जनता का जयराम सरकार से नौ माह में ही मोह भंग हो गया है। पहले भाजपा कांगड़ा जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव लाने के बावजूद हार गई और फिर हमीरपुर के समीरपुर बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष बदलने में नाकाम रही। दोनों जगहों पर सदस्यों ने कांग्रेस के प्रति आस्था व्यक्त कर भाजपा को आइना दिखाया है। उन्होंने दावा किया भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारो सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। वह मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद नगरोटा सुरियां में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा हर दिन पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों के दबाव में बस किराया बढ़ा दिया है। इससे आम लोगों को अधिक मार पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल के दाम 30 रुपये तक लाने और महंगाई कम करने का वादा किया था। अब जनता समझ गई है भाजपा केवल जुमलों की ही सरकार है। प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होते ही जवाली विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर सेवारत कई अधिकारी बदल दिए गए। उनकी जगह कोई भी आने को तैयार नहीं है। तीन माह से कांगड़ा घाटी की ट्रेनें बंद हैं। इस तरफ प्रदेश सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। हर तरफ जनता परेशान है और लोकसभा चुनावं में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

chat bot
आपका साथी