डाडासीबा में पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन
शिव शक्ति युवा क़ल्ब पुनणी के मीडिया प्रभारी शशि राणा ने एक शानदार पहल की। रक्कड़ तहसील मुख्यालय से क़रीब 15 किलोमीटर दूर सिद्ध पुनणी निवासी शशि राणा ने अपने तथा अपने मित्र संतोष कुमार के जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया।
डाडासीबा, जेएनएन। पर्यावरण के प्रति प्रेम और लोगों को एक संदेश देने के मकसद से शिव शक्ति युवा क़ल्ब पुनणी के मीडिया प्रभारी शशि राणा ने एक शानदार पहल की। रक्कड़ तहसील मुख्यालय से क़रीब 15 किलोमीटर दूर सिद्ध पुनणी निवासी शशि राणा ने अपने तथा अपने मित्र संतोष कुमार के जन्मदिन पर पौधारोपण कर जन्मदिन को यादगार बनाया।
शशि राणा और उनके मित्र संतोष की जन्मतिथि एक ही दिन यानि चार मार्च को है। इस मौके पर दोनों पर्यावरण प्रेमियों ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण किया एवं सुरक्षा करने का संकल्प लिया। शशि राणा का मानना है कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन मे कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, इसके साथ ही उसकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पौधे रोपित कर उनकी देखरेख के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कि जा सकती।
वहीं इस तरह के कार्य से मानव समाज सहित पूरी दुनिया को फायदा होता है और पर्यावरण का संतुलन बना रहता है। इस अवसर पर शशि राणा ने कहा कि जहां प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्म दिवस पर पार्टी के नाम पर कुछ पैसे खर्च करता है, लेकिन हम कुछ ही दिनों में इसे भूल जाते हैं। यदि हम अपने जन्म दिन को कोई पौधा या पौधारोपण करेंगे तो अलौकिक आनंद की अनुभूति भी होगी। प्रत्येक जन्मदिन पौधे के रूप में चिरकाल तक यादगार बना रहेगा।