हिमाचल के कर्मचारी व बेरोजगार लोग उपचुनाव में लेंगे सरकार से अनदेखी का बदला : कपूर

Employees Leader Bal Krishan Kapoorहिमाचल प्रदेश मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बाल कृष्‍ण कपूर व गैर शिक्षक कर्मचारी पूर्व महासचिव दीप राम शर्मा ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 02:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 02:47 PM (IST)
हिमाचल के कर्मचारी व बेरोजगार लोग उपचुनाव में लेंगे सरकार से अनदेखी का बदला : कपूर
हिमाचल प्रदेश मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बाल कृष्‍ण कपूर व दीप राम शर्मा।

मंडी, जागरण संवाददाता। Employees Leader Bal Krishan Kapoor, हिमाचल प्रदेश मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन ने हिमाचल सरकार पर निशाना साधा है। यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष बाल कृष्‍ण कपूर व गैर शिक्षक कर्मचारी पूर्व महासचिव दीप राम शर्मा ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान इन्‍होंने कहा कर्मचारी, मजदूर, बेरोजगार तथा आम गरीब लोग सरकार से अपनी अनदेखी का इन उपचुनाव में बदला लेंगे। कर्मचारियों को वर्ष 2016 से दिया जाने वाला छठा वेतनमान व महंगाई भता अभी तक नहीं दिया गया। उन्होंने भाजपा को अधिकारियों की कठपुतली बताया। पूर्व नेताओं ने स्पष्ट किया कि वह अनदेखी का उपचुनाव में बदला लेंगे।

उन्होंने कहा यही नहीं महंगाई भत्‍ता जो सभी सरकारें केंद्र की तर्ज पर देती आई हैं, उसे भी बहुत कम कर दिया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब गरीब कर्मचारियों व पेंशनर्स को केंद्र की तर्ज पर 11 प्रतिशत की जगह 6 प्रतिशत डीए की घोषणा की तथा अधिकारियों ने अपने लिए 11 प्रतिशत की घोषणा करवा ली, जिसे बाद में कर्मचारियों के दबाव में वापस लेना पड़ा।

उन्होंने कहा आज से पहले सभी सरकारें कर्मचारियों को सरकारी उचित मूल्यों की दुकानों सस्ता राशन देती रही हैं। कभी भी कोई कंडीशन नहीं लगी, लेकिन जयराम सरकार पहली सरकार है जिसने ईमानदारी से अपना आयकर देने वाले कर्मचारियों/पेंशनर्स को इससे भी महरूम कर दिया। यही नहीं आशा वर्कर सिलाई-कटाई अध्यापिकाओं सहित इमानदारी से कोरोना काल में अपना काम करती रहीं, उनके लिए भी कोई नीति सरकार नहीं बना सकी।

पार्ट टाइम मिड-डे मील, मनरेगा मजदूर को जो कुछ मिला है  वह वीरभद्र सिंह के समय में ही मिला। अनुबंध कर्मचारियों का अनुबंध सत्र वीरभद्र के समय सरकार ने तीन वर्ष कर दिया। जिसे वर्तमान सरकार ने 2 वर्ष करने का वादा किया था वह भी झूठा साबित हुआ। आज हिमाचल प्रदेश में अब तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी व्याप्त है, परंतु सरकार द्वारा क्लास फोर के पदों पर भी बाहर के लोगों को भरा जा रहा है। महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। तेल, पेट्रोल के दाम रोज बढ़ रहे हैं। खाने पीने की चीजों के साथ गैस सिलिंडर भी 1000 रुपये का हो गया है। गैर शिक्षक कर्मचारी पूर्व महासचिव दीप राम शर्मा ने भाजपा को अधिकारियों की कठपुतली बताया और स्पष्ट किया कि वह अनदेखी का उपचुनावों में बदला लेंगे।

chat bot
आपका साथी