निदेशालयों व मुख्यालयों में सेवाएं प्रदान करने से कतरा रहे कर्मचारी

हिमाचल सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालयों व मुख्यालयों में कर्मचारी सेवा देने को तैयार नहीं है। इस कारण यहां कई पद रिक्त हैं। कर्मचारी संघ मांग कर रहे हैं कि मुख्यालयों में सेवाएं प्रदान करने वाले को राज्य सचिवालय की तर्ज पर विशेष वेतन व भत्ते प्रदान किए जाएं।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 10:03 PM (IST)
निदेशालयों व मुख्यालयों में सेवाएं प्रदान करने से कतरा रहे कर्मचारी
निदेशालयों व मुख्यालयों में सेवाएं प्रदान करने से कतरा रहे कर्मचारी।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालयों व मुख्यालयों में कर्मचारी सेवा देने को तैयार नहीं है। इस कारण यहां कई पद रिक्त हैं। ऐसे में अब कर्मचारी संघ सरकार से मांग कर रहे हैं कि मुख्यालयों में सेवाएं प्रदान करने वाले को राज्य सचिवालय की तर्ज पर विशेष वेतन व भत्ते प्रदान किए जाएं। इससे कर्मचारी यहां सेवा प्रदान करने के लिए तैयार होंगे और रिक्त पद भी भरे जा सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी मांग की गई है। इससे कार्य प्रभावित होने के साथ निदेशालयों व मुख्यालयों में सेवाएं प्रदान करने वाले कर्मचारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

यहां कर्मचारी सेवाएं देने से कतरा रहे हैं और अन्य जगह तैनाती करवा रहे हैं। इसके कारण पद रिक्त पड़े हैं। कई कर्मचारी वरिष्ठता और योग्यता के बावजूद वरिष्ठ सहायक के पदों पर पदोन्नत नहीं हो रहे हैं। इससे कार्य भी प्रभावित हो रहा है। सामान्य भर्ती एंव पदोन्नति नियमों के छठा संशोधन की अधिसूचना जारी होने से अब लिपिक वर्ग पदोन्नत हो सकेंगे। सचिवालय की तर्ज पर ही दूसरे विभागों में भी इन नियमों को पूरे प्रदेश के लिए संशोधित किए जाएं ताकि इस वर्ग में एक समानता बनी रहे।

हर निदेशालय में 10 से 15 पद रिक्त

प्रदेश के विभिन्न विभागों के निदेशालयों व मुख्यालयों में 10 से 15 पद रिक्त हैं। ऐसे में वहां सेवा प्रदान कर रहे कर्मचारियों पर कार्य का बोझ बढ़ गया है।

निदेशालय में कोई सेवाएं प्रदान करना नहीं चाहता। स्वास्थ्य निदेशालय में 20 पद वरिष्ठ सहायक के कई साल से रिक्त हैं। कर्मचारी समायोजन अन्य जगह रिक्त पदों पर करवा लेते हैं। निदेशालय में वरिष्ठ सहायकों के पद जल्द भरे जाएं। सचिवालय के आधार पर विशेष वेतन व भत्ते दिए जाएंगे तो ही कर्मचारी निदेशालय व मुख्यालय का रुख करेंगे।

-सनाईक एमआर वर्मा, अध्यक्ष, स्वास्थ्य निदेशालय लिपिक वर्ग।

chat bot
आपका साथी