जानिए कैसे शराबी व्यक्ति की वजह से कांगड़ा शहर में दो घंटे तक ठप रही विद्युत आपूर्ति Kangra News

Electricity Supply कांगड़ा में शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग द्वारा जांच करने पर पता चला कि कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल के पास मेन लाइन की अर्थ केबल टूटने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 02 May 2021 11:08 AM (IST) Updated:Sun, 02 May 2021 11:08 AM (IST)
जानिए कैसे शराबी व्यक्ति की वजह से कांगड़ा शहर में दो घंटे तक ठप रही विद्युत आपूर्ति Kangra News
कांगड़ा में शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।

कांगड़ा, संवाद सहयोगी। कांगड़ा में शनिवार देर शाम साढ़े आठ बजे पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग द्वारा जांच करने पर पता चला कि कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल के पास मेन लाइन की अर्थ केबल टूटने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। विद्युत आपूर्ति को बहाल करने के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे परंतु समस्या ठीक हो पाती इसी बीच शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति विद्युत विभाग के कर्मचारियों को कार्य करने से रोक दिया। विद्युत विभाग कांगड़ा नंबर एक के अधिशासी अभियंता संजीव राणा ने बताया शनिवार रात्रि देर 8:30 बजे कांगड़ा शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे जांच में पता चला कि मेन लाइन की अर्थ लाइन टूटने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।

उन्होंने बताया विद्युत विभाग के कर्मचारी मेन लाइन की अर्थ को ठीक करने पहुंचे तो वहां मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने विद्युत कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। जिससे काफी देर तक विद्युत विभाग के कर्मचारी विद्युत लाइन को ठीक नहीं कर पाए और करीब दो घंटे तक कांगड़ा की विद्युत आपूर्ति ठप रही।

उन्होंने बताया व्यक्ति द्वारा काफी गाली गलौज करने के बाद विद्युत विभाग द्वारा कांगड़ा पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस आने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी काम कर सके। करीब दो घंटे बाद कांगड़ा में विद्युत आपूर्ति बहाल तो हो गई, लेकिन सिस्टम की लाचारी जग जाहिर हो गई।

यह भी पढ़ें: मंडी में खड़े ट्रक से टकराई कार दो भाइयों की मौत, एयरफोर्स में तैनात बड़े भाई को छोड़ने जा रहा था छोटा

यह भी पढ़ें: 15 दिन पहले पंजाब में शादी समारोह से लौटे कोरोना संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति की जवाली अस्पताल में मौत

यह भी पढ़ें: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में बेड फुल, कोरोना मरीजों को लेकर पहुंची एंबुलेंस तीन घंटे तक खड़ी रहीं, पढ़ें खबर

chat bot
आपका साथी