धानग गांव में रोपे जाएंगे लीची के आठ हजार पौधे

संवाद सहयोगी बैजनाथ बागवानी विभाग के शिवा प्रोजेक्ट के तहत सेहल गांव के बाद अब बैजनाथ के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 03:02 AM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 03:02 AM (IST)
धानग गांव में रोपे जाएंगे लीची के आठ हजार पौधे
धानग गांव में रोपे जाएंगे लीची के आठ हजार पौधे

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : बागवानी विभाग के शिवा प्रोजेक्ट के तहत सेहल गांव के बाद अब बैजनाथ के ही धानग गांव में भी हजारों फलदार पौधे लगेंगे। धानग गांव में करीब 250 कनाल भूमि में आठ हजार लीची के पौधे लगाए जाएंगे। इसका शुभारंभ बुधवार को विधायक मुल्खराज प्रेमी ने लीची का पौधा रोपित करके किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है और इससे यहां के कई किसानों को लाभ होगा।

उन्होंने इस परियोजना के तहत बैजनाथ हलके में यह दूसरा कलस्टर है, यहां फलदार पौधे लगाए जाएंगे। यहां के सेहल गांव में भी 11 हजार से अधिक अमरूद व लीची के पौधे लगाए जा चुके हैं। सेहल गांव में किसानों ने कई वर्षो से भूमि बंजर छोड़ दी थी, लेकिन अब वहां फलदार पौधे लगने से आने वाले समय में वहां के किसानों को आर्थिक रूप से काफी लाभ होगा। इस परियोजना में किसानों के खेतों में फलदार पौधों की सारी फसल विभाग ही तैयार करेगा। उन्होंने धानग गांव के लोगों को इस परियोजना के शुभारंभ पर बधाई दी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने धानग गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर धानग के पंचायत प्रधान रोहित कपूर ने उनका स्वागत किया। प्रेमी ने कहा कि धानग गांव के लिए कई नई योजनाएं आ रही हैं। इस मौके पर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी, बागवानी विभाग से राजेश पटियाल, राजेश राणा, आशीष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर, विक्की चौहान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी