Fake Degree Case: हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में बिकीं मानव भारती विवि की आठ सौ फर्जी डिग्रियां

Fake Degree Case हिमाचल में हुए फर्जी डिग्री घोटाले में अब एक ओर अहम बात सामने आई है। सोलन के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की करीब आठ सौ डिग्री पंजाब और पड़ोसी राज्यों मेें बेची गई हैं। इस संबंध में हिमाचल पुलिस के पास एक और शिकायत आई है।

By Neeraj Kumar AzadEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 06:50 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:59 AM (IST)
Fake Degree Case: हिमाचल के पड़ोसी राज्यों में बिकीं मानव भारती विवि की आठ सौ फर्जी डिग्रियां
पड़ोसी राज्यों में बिकी मानव भारती विवि की आठ सौ डिग्री।

रमेश सिंगटा, शिमला। Fake Degree Case, हिमाचल प्रदेश में हुए फर्जी डिग्री घोटाले में अब एक ओर अहम बात सामने आई है। सोलन के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की करीब आठ सौ डिग्री पंजाब और पड़ोसी राज्यों मेें बेची गई हैं। इस संबंध में हिमाचल पुलिस के पास एक और शिकायत आई है। सूत्रों के अनुसार डीजीपी संजय कुंडू ने इसका कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इसकी जांच का आदेश दे दिया है। आदेश के बाद सीआइडी की एसआइटी ने जांच आरंभ कर दी है। जिसके खिलाफ शिकायत दी है, उसकी पहचान की जा रही है। पहचान के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

आरोप काफी गंभीर है, इस कारण सीआइडी फूंक-फूंक कर कदम रखने जा रही है। शिकायत पत्र के अनुसार आरोपों के घेरे में पंजाब का एक एजेंट है। आरोप है कि इसके जरिये विश्वविद्यालय प्रबंधन ने सैकड़ों फर्जी डिग्री बेची हैं। जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि आखिर कितनी डिग्री इसके माध्यम से बेची गई हैं। पुलिस की जांच में भी ऐसे सुराग मिले थे, जिससे मालूम हुआ था कि हरियाणा, पंजाब समेत कई पड़ोसी राज्यों में बड़े पैमाने पर डिग्री बेची गईं हैं। तब यह भी कहा गया था कि इन डिग्री के आधार पर हजारों लोगों ने नौकरियां पाई थीं। बाद में जांच पुलिस की एसआइटी से वापस लेकर सीआइडी की एसआइटी को सौंपी थी। तब जांच नए एंगिल से की गई। इसमें पुलिस के अलावा प्रवर्तन निदेशालय की टीम को भी शामिल किया गया।

एजेंट हैं निशाने पर

अभी भी कई एजेंट सीआइडी के निशाने पर है। जांच अब जल्दी बंद होने वाली है। हालांकि तीन अलग- अलग- अलग चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है। चौथी चार्जशीट जल्द कोर्ट में दाखिल की जाएगी।

क्या है मामला

हरियाणा की महिला ने शिकायत की थी। विवि पर फर्जी डिग्री देने के आरोप लगे। कुछ और शिकायतें भी की गईं, लेकिन तब विवि प्रबंधन ने इन शिकायतों को दबाया और शिकायतकर्ता महिला को आरोपित बना दिया । धर्मपुर पुलिस थाने में उसके खिलाफ पिछले साल केस दर्ज हुआ। दूसरा केस पंचकुला में । जैसे ही पंचकुला में कार्रवाई हुई, सोलन पुलिस ने केस बंद कर दिया। इस केस के आधार पर महिला को सहायक रोजगार अधिकारी की नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इसके बाद यह मामला राज्य सरकार के संज्ञान में लाया। महिला ने बयान दिया कि उनके मानव भारती विवि से एमए की डिग्री न केवल सही तरीके से ली है, इसके बदले फीस तो चुकाई है 50 हजार की घूस भी दी। आरोपित महिला शिकायतकर्ता बन गईं। इसी शिकायत पर सोलन पुलिस ने धर्मपुर में केस दर्ज किया। वहां फर्जी डिग्री के तीन केस दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी