Eid al-Adha 2021: ईद उल अजहा बकरीद पर धर्मशाला जामा मस्जिद सहित प्रदेशभर की मस्जिदों में नमाज अता

Eid al-Adha 2021 ईद उल अज़हा बकरीद पर धर्मशाला सहित जिलेभर में नमाज अता की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जहां सुबह-सुबह अल्लाह को याद किया और सभी की खैरियत मांगते हुए नमाज अता की। धर्मशाला में सुबह साढ़े छह बजे नमाज अता की गई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 08:35 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 08:35 AM (IST)
Eid al-Adha 2021: ईद उल अजहा बकरीद पर धर्मशाला जामा मस्जिद सहित प्रदेशभर की मस्जिदों में नमाज अता
ईद उल अज़हा बकरीद पर धर्मशाला सहित जिलेभर में नमाज अता की गई।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Eid al-Adha 2021, ईद उल अज़हा बकरीद पर धर्मशाला सहित जिलेभर में नमाज अता की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जहां सुबह-सुबह अल्लाह को याद किया और सभी की खैरियत मांगते हुए नमाज अता की। धर्मशाला की जामा मस्जिद में सुबह साढ़े छह बजे ईद उल अज़हा बकरीद की नमाज अता की गई। इसके बाद सात बजे फतेहपुर नौरबुलिंगा स्थित मस्जिद में नमाज अता की गई। कोविड-19 नियमों की पालना करते हुए मस्जिदों में नमाज हुई। इस मौके पर कोविड-19 महामारी से सबके बचाव की खैरियत मांगी गई। इसके अलावा जो लोग हमारे बीच नहीं रहे हैं, उनके लिए जन्नत की दुआ की गई। जिला भर में 31 से अधिक मस्जिदों में आज नमाज अता की जा रही है। कुछ मस्जिदों में आठ बजे तक नमाज अता की गई, जबकि कुछेक में दस बजे तक का कार्यक्रम तय रहा। ईद पर समुदाय के लोगों ने विश्‍व शांति की कामना की।

मुहम्मद कामिल जामिई ने दी ईद की शुभकामनाएं

धर्मशाला जामा मस्जिद के मौलवी मुहम्मद कामिल जामिई ने ईद की सभी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया धर्मशाला जामा मस्जिद में साढ़े छह बजे नमाज अता की गई, जबकि फतेहपुर नौरबुलिंगा मस्जिद में सात बजे नमाज हुई। इसी तरह जिला भर में 31 से अधिक मस्जिदों में नमाज अता हुई। अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय पर कोविड-19 नियमों को ध्यान में रखते हुए नमाज हो रही है। उन लोगों के लिए दुआ की गई है जिन लोगों ने कोविड-19 महामारी के दौरान दर्द सहा है। आपदा प्रभावितों व जरूरतमंदों की मदद को आगे आएंगे।

शिमला की मस्जिदों में विशेष नमाज

शिमला। बकरीद का त्योहार बुधवार को मनाया जा रहा है। जगह-जगह मस्जिदों में विशेष नमाज अता की गई। इसकी पूरी तैयारियां की गई थीं। पिछले साल से लेकर अभी तक ईद के त्यौहार पर मस्जिदों में नमाज नहीं हो सकी थी, क्योंकि कोरोना की छाया पड़ी थी। इन दिनों कोरोना से कुछ राहत है। लिहाजा बंदिशें भी नहीं हैं। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, वक्फ बोर्ड के सदस्य मौलाना सलाहुद्दीन, शिमला क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री सलीम खान ने प्रदेश के मुस्लिम समुदाय के लोगों को बकरीद की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कोविड के नियमों को अपनाते हुए यह त्योहार मनाएं।

chat bot
आपका साथी