नशे की हालत में अस्पताल में घुस गया व्यक्ति, महिला से की छेड़छाड़, खूब हुआ हंगामा

Misbehave with Women सिविल अस्पताल बगस्याड़ में रविवार देर रात को एक व्‍यक्ति नशे में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर अस्पताल में हंगामा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 06 Jul 2021 10:57 AM (IST) Updated:Tue, 06 Jul 2021 10:57 AM (IST)
नशे की हालत में अस्पताल में घुस गया व्यक्ति, महिला से की छेड़छाड़, खूब हुआ हंगामा
सिविल अस्पताल बगस्याड़ में रविवार देर रात को एक व्‍यक्ति नशे में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की।

थुनाग, संवाद सहयोगी। Misbehave with Women, सिविल अस्पताल बगस्याड़ में रविवार देर रात को एक व्‍यक्ति नशे में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर अस्पताल में हंगामा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान रवि कुमार निवासी गांव देओरी सुंदरनगर के रूप में हुई है। आरोपित को न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया। रविवार रात को बगस्याड़ अस्पताल में एक श्रमिक के उपचाराधीन होने की आड़ में नशेड़ी वहां घुस आया। अस्पताल में देर रात को वार्ड में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी।

महिला के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला ने अपनी देवरानी को इसकी जानकारी दी। जब दोनों महिलाओं ने विरोध किया तो वह वहां से चला गया, लेकिन जब महिला कमरे से बाहर गई तो वहां भी उसने महिला से अभद्र व्यवहार किया। इस पर महिला ने शोर मचाया और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जंजैहली थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अदालत ने आरोपित को 19 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महिला से अश्लील हरकतें करने पर केस

मंडी। जोगेंद्रनगर पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला से अश्लील हरकतें करने व उसके घर पर पथराव करने के आरोप में केहर सिंह नामक व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपित उसके घर में आया और अश्लील हरकतें की। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी