नशे में धुत पति ने डंडे से पीट डाली पत्‍नी, महिला गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन

Drunken Person Beaten Wife उपमंडल के भदरोता क्षेत्र की महिला को उसके पति ने नशे की हालत में डंडे से बुरी तरह पीट डाला। महिला को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 02:37 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 02:37 PM (IST)
नशे में धुत पति ने डंडे से पीट डाली पत्‍नी, महिला गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन
नशे में धुत पति ने डंडे से पीट डाली पत्‍नी, महिला गंभीर हालत में अस्‍पताल में उपचाराधीन

सरकाघाट, जेएनएन। उपमंडल के भदरोता क्षेत्र की महिला को उसके पति ने नशे की हालत में डंडे से बुरी तरह पीट डाला। महिला को शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला के मायके पक्ष के लोग उसे अस्पताल ले गए। महिला ने पुलिस थाना में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दिए बयान में पीडि़ता ने कहा कि उनकी शादी चनोली निवासी चमन लाल से 14 वर्ष पहले हुई थी और उनके दो बेटे हैं। उनका पति नशे में अक्सर मारपीट करता है। कई बार मामला पंचायत और अदालत तक पहुंच चुका है।

पंचायत व अदालत में पति ने हमेशा माफी मांग और नशा न करने की बात कही, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा। रविवार शाम को जब वह घर में खाना बना रही थी तो पति नशे में धुत्त होकर आया और बेवजह डंडा उठाकर मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने बीच बचाव कर उसे बचाया।

महिला ने अपने पिता को मारपीट की सूचना दी। मायके पक्ष के लोग महिला को अस्पताल ले गए। महिला की टांगों, बाएं हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी