सूखे की मार, इस जिला में 10 करोड़ रुपये का नुकसान, लक्ष्‍य से आधा उत्‍पादन होने की आशंका

Drought Affect on Crops इस बार सूखे ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिला में गेहूं सहित जौं व चना फसल को 50 फीसद से अधिक नुकसान हुआ जबकि आलू और अन्य सब्जियां भी सूखे की चपेट में हैं। कृषि विभाग सर्वे में यह रिपोर्ट सामने आई है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 07:08 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 07:31 AM (IST)
सूखे की मार, इस जिला में 10 करोड़ रुपये का नुकसान, लक्ष्‍य से आधा उत्‍पादन होने की आशंका
इस बार सूखे ने किसानों की कमर तोड़ दी है।

मंडी, मुकेश मेहरा। Drought Affect on Crops, इस बार सूखे ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जिला में गेहूं सहित जौं व चना फसल को 50 फीसद से अधिक नुकसान हुआ, जबकि आलू और अन्य सब्जियां भी सूखे की चपेट में हैं। कृषि विभाग की ओर से किए जिलेभर में सर्वे में यह रिपोर्ट सामने आई है। कुल 10, करोड़ 04 लाख 36 हजार रुपये के नुकसान आकलन हुआ है, जिसकी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी गई है। कृषि विभाग की टीम द्वारा जिलेभर में किए सर्वे में सरकाघाट, धर्मपुर में सबसे अधिक नुकसान बताया गया है।

यहां फसलें 70 से 80 प्रतिशत तक प्रभावित हुई हैं। वहीं बल्ह क्षेत्र में भी केवल उन्हीं जगहों पर पैदावार है, जहां सिंचाई की सुविधा रही है, जबकि चौहारघाटी, लडभड़ोल आदि में स्थिति खराब है। विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में गेहूं की फसल को 6,36,79,000 रुपये के नुकसान आंका गया है। 62000 हेक्टेयर में होने वाली गेहूं की खेती में 32800 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुइ है। इसी तरह जौं की फसल को 31 लाख 63 हजार, चना की फसल को तीन लाख आठ हजार और रबी फसलों को 22 लाख 12 हजार का नुकसान है।

रिपोर्ट में इस बार उत्पादन भी लक्ष्‍य से आधा रहने की आशंका है। कुल 66380 हेक्टेयर में होने वाली पैदावार में इस बार 34578.4 हेक्टेयर क्षेत्र में नुकसान हुआ है। हालांकि जानकारों की मानें तो नुकसान अधिक भी हो सकता है। ऐसे में जिला में लोगों को स्थानीय सब्जियां का आनंद रसोई के खाने नहीं लिए पाएगा।

नकदी फसलों को भी 3 करोड़ 10 लाख

जिले में होने वाली नकदी फसलें भी सूखे से प्रभावित रही हैं। इसमें आलू की फसल को 49 लाख 96 हजार और सब्जियों को दो करोड़ 60 लाख 98 हजार का नुकसान आंका गया है। यहां भी उत्पादन कम रहने की संभावना है।

किस फसल को कितना नुकसान

फसल, क्षेत्र हेक्‍टेयर, प्रभावित, नुकसान गेहूं, 62000, 32888, 6.36 करोड़ जौं, 3000,1180, 31.53 लाख चना, 30, 16.4, 22.12 लाख आलू, 1280, 131.04, 49.76 लाख सब्जियां, 6440, 1291, 2.60 करोड़ कुल, 74100, 36000.44, 10 करोड़ चार लाख

क्‍या कहते हैं विशेषज्ञ

कृषि विभाग के उपनिदेशक कुलदीप वर्मा का कहना है सूखे के कारण हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेज दी गई है, इसमें 10 करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। अगर बारिश नहीं होती है तो नकदी फसलें प्रभावित होंगी।

chat bot
आपका साथी