कस्बा बदाल में पेयजल संकट गहराया

संवाद सूत्र बडूखर जल शक्ति मंडल फतेहपुर के तहत नंगल पंचायत के बदाल गांव में पेयजल समस्या स

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 06:38 AM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 06:38 AM (IST)
कस्बा बदाल में पेयजल संकट गहराया
कस्बा बदाल में पेयजल संकट गहराया

संवाद सूत्र, बडूखर : जल शक्ति मंडल फतेहपुर के तहत नंगल पंचायत के बदाल गांव में पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। एक ओर कोरोना क‌र्फ्यू है तो दूसरी ओर पेयजल समस्या। ऐसे में बदालवासियों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय बाशिदों बीडीसी सदस्य जतिद्र सिंह पठानिया, सुदेश कुमारी, सुमन कुमारी, वीना देवी, सतपाल सिंह, अशोक कुमार, केसर राम, हीना देवी, सुमन कुमारी, संदेश कुमारी, रमेश कुमार, अशोक कुमार, गुरबक्श सिंह, चानण सिंह, माडू राम, सूरम सिंह, सुरेंद्र, सुनील कुमार व अभिषेक कुमार का कहना है कि पीने का पानी कभी तीसरे दिन तो कभी पांचवें दिन मिल रहा है। आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग के कर्मचारी जब मन करे तब पानी छोड़ देते हैं। ग्रामीणों के अनुसार मजबूरी में उन्हें प्राकृतिक पेयजल स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कस्बा बदाल में 20 से 25 घर हैं और आबादी 95 से 105 के बीच है। बताया जा रहा है कि बहुत समय पहले बदाल के बाशिदों को पेयजल मुहैया करवाने के लिए विभाग ने पाइप डाली थी, लेकिन धीरे-धीरे समय बदलता गया और क्षेत्र में जनसंख्या में वृद्धि हो गई और वर्तमान में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो रही है। लोगों ने आरोप लगाया कि पाइप बदलने के लिए कई बार विभाग को अवगत भी करवा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र की जनता ने जल शक्ति विभाग मंडल फतेहपुर से मांग की है कि इस समस्या का समाधान विभाग जल्द करे अन्यथा एसडीएम फतेहपुर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उधर, जल शक्ति मंडल फतेहपुर के अधिशाषी अभियंता सुशील कटोच ने कहा मामला ध्यान में आया है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।

...........................

कपाड़ी गांव में 10 दिन से नहीं हुई पेयजल आपूर्ति

संवाद सहयोगी, जसूर : गर्मियां शुरू होते ही नूरपुर उपमंडल में पानी की किल्लत से लोग परेशान होने लगे हैं। उपमंडल की हड़ल पंचायत के कपाड़ी गांव के लोग पिछले 10 दिन से बिना पानी के गुजारा कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारियों को लोगों ने शिकायत भी सौंपी, लेकिन कर्मचारी सामान न होने की बात कहकर टाल देते हैं।

ग्रामीणों रमन, रणजीत, सुरेखा, सपना, अंजू बाला, स्वर्णा देवी, सृष्टा देवी (महिला मंडल प्रधान), कालो बीबी, संध्या, शिवानी व जोध सिंह ने जल्द पानी की समस्या हल करने की मांग उठाई है। कपाड़ी के रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले 10 दिन से गांव में पानी नहीं आ रहा है। गांव में 70-80 के करीब लोग हैं। मजबूरी में एक ही बावड़ी से पानी भरते हैं और ऐसे में उनके हिस्से सिर्फ एक ही बाल्टी पानी की आती है। सपना ने बताया कि बिना पानी के उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रमन सिंह का भी यही कहना था कि गांव में पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जिस बावड़ी से लोग इस समय पानी भर रहे हैं वह भी सूखने की कगार पर है। जल शक्ति विभाग नूरपुर के सहायक अभियंता देवेंद्र राणा ने बताया कि गांव में पाइप डाल दी गई है। जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी