अमरोह पंचायत में पेयजल संकट होगा दूर

उद्योग बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरोह में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने बताया कि 2.90 करोड़ रुपये की लागत से अमरोह पुल से जंडोर-गुम्मी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 05:36 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 05:36 PM (IST)
अमरोह पंचायत में पेयजल संकट होगा दूर
हिमाचल के उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर। जागरण आर्काइव

जसवां परागपुर, संवाद सहयोगी। उद्योग बिक्रम ठाकुर ने रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र के अमरोह में जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की बरसों से मांग थी कि गांव तक सड़क पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि इस के लिए 2.90 करोड़ रुपये की लागत से अमरोह पुल से जंडोर-गुम्मी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत अमरोह को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए 70 लाख रुपये की लागत से पेयजल योजना का सुधारीकरण किया जा रहा है, जिसके लिए राशि स्वीकृत कर दी गई है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि अमरोह जैसे दूरदराज के क्षेत्रों में जहां पहले विकास की रोशनी नहीं पहुंचती थी, वहीं आज हर विकासात्मक कार्य यहां करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु गावं पट्टी में लगभग 10.50 करोड़ की लागत से 33केवी का सब स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 62 करोड़ की लागत से स्वां नदी पर बनने वाले पुल से इस क्षेत्र की सबसे बड़ी और पुरानी मांग पूर्ण होने जा रही है। बिक्रम ठाकुर ने अधिकारियों साथ विस्तार से क्षेत्र लोगों की समस्याओं को सुनते हुए, उनके समाधान का रास्ता निकाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही सरकार का ध्येय अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की समस्याओं का समाधान कर उसके जीवन को सुगम बनाना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने को कहा कि क्षेत्र में कोई भी असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की समस्याओं के निवारण एवं विकासात्मक कार्यों हेतु धन की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा क्षेत्र के विकास के लिए उनके पास नए आईडियास लेकर आएं और इन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस मौके पर अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग संदीप चैधरी, एसडीओ लोक निर्माण विभाग अनिल कुमार, नायब तहसीलदार जसवां सुशील कुमार, पूर्व बीडीसी अध्यक्षा शोभा रानी, प्रधान ग्राम पंचायत अमरोह तरसेम सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत जण्डौर सुरेश ठाकुर, हरबंस कालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी