मानसून आने से पहले चकाचक होंगी शहर की निकास नालियां, नगर निगम धर्मशाला के पार्षद स्वयं मौके पर करवाएंगे काम

मानसून आने से पहले धर्मशाला शहर की निकास नालियां चकाचक होंगी ताकि शहर में जलभराव की स्थिति कहीं भी उत्पन्न न हो और निगम की संपत्ति सहित लोगों की निजी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वहीं निकास नालियों के साथ झाड़ियों को भी काटा जाएगा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 03:00 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 03:00 PM (IST)
मानसून आने से पहले चकाचक होंगी शहर की निकास नालियां, नगर निगम धर्मशाला के पार्षद स्वयं मौके पर करवाएंगे काम
मानसून आने से पहले धर्मशाला शहर की निकास नालियां चकाचक होंगी

धर्मशाला, राजेंद्र डोगरा। मानसून आने से पहले धर्मशाला शहर की निकास नालियां चकाचक होंगी, ताकि शहर में जलभराव की स्थिति कहीं भी उत्पन्न न हो और निगम की संपत्ति सहित लोगों की निजी संपत्ति को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। वहीं निकास नालियों के साथ झाड़ियों को भी काटा जाएगा। जल्द ही इस दिशा में कार्य निगम शुरू कर देगा। इस दिशा में बकायदा सभी पार्षदों ने महापौर से चर्चा कराने के बाद स्वयं मौके पर कार्य करवाने का भी फैसला लिया है, ताकि किसी भी प्रकार की कोताही न रहे।

हालांकि धौलाधार पर्वत श्रृंखला की तलहटी पर बसे धर्मशाला शहर की भौगोलिक परिस्थिति मैदानी इलकों की तुलना में जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देती है, लेकिन मैक्लोडगंज सहित कुछ क्षेत्र ऐसा भी है जहां अकसर जलभराव होता था। लेकिन मौजूदा समय में मैक्लोडगंज में पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था होने के साथ ही इस समस्या का भी समाधान हो चुका है। जब मैक्लोडगंज में पानी निकासी की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी तो उस दौरान मैक्लोडगंज चौक में ही जलभराव हो जाता था और इस कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसीलिए नगर निगम ने समय रहते और मानसून आन से पहले ही निकास नालियों की सफाई व्यवस्था के साथ इन्हें चकाचक करने का फैसला लिया है। जिससे कि बारिश के दौरान निकास नालियों से सीधे पानी निकल जाए। उधर, नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार सिंह नैहरिया के मुताबिक जल्द ही शहर की निकास नालियों की साफ-सफाई के साथ उन्हें चकाचक कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए पार्षद अपने-अपने वार्ड में स्वयं कार्य करवाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

chat bot
आपका साथी