डाॅक्टर संजीव गुलेरिया ने कल सांकेतिक धरने में शामिल होने का किया आह्वान

न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने 24 अक्टूबर के सांकेतिक धरने में शामिल होने के लिए सभी से अाह्वान किया है। डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने कहा कि मिलकर एकजुट होकर एनपीएस को बंद करवाएं ।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:57 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:57 AM (IST)
डाॅक्टर संजीव गुलेरिया ने कल सांकेतिक धरने में शामिल होने का किया आह्वान
डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने 24 अक्टूबर के सांकेतिक धरने में शामिल होने के लिए सभी से अाह्वान किया है।

जसूर, जेएनएन। न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने 24 अक्टूबर के सांकेतिक धरने में शामिल होने के लिए सभी से अाह्वान किया है। कल जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली के खिलाफ न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला मुख्यालय पहुंच कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन का हिस्सा बनें, जिस से सरकार पर दबाव बने और सरकार शीघ्र पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों अधिकारियों को बहाल करे। डॉक्टर संजीव गुलेरीया ने न्यू पेंशन स्कीम में रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारियों को भी अपने अपने जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली के खिलाफ एनपीएस के धरने का हिस्सा बनने के लिए निवेदन किया।

डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने कहा कि अपने परिवार, विभाग, मित्र तथा जान पहचान के कर्मचारियों को भी इस सांकेतिक धरने के बारे में बताएं और उन्हें भी इसमें शामिल होने को कहें । डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने कहा कि यह हम सब की सामूहिक लड़ाई है इसलिए कृपया किसी के फोन का इंतजार ना करें।

डॉक्टर संजीव गुलेरिया ने कहा कि यह हमारी सामूहिक लड़ाई है किसी के निमंत्रण का इंतजार न करें हम सब मिलकर एकजुट होकर एनपीएस को बंद करवाएं और सभी रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी वर्ग को पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करवाने का प्रयास करें।

chat bot
आपका साथी