24 फरवरी को धर्मशाला में होगी जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता, एक दल में शामिल होंगे 20 सदस्‍य

District Level Dance Competition जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से 24 फरवरी बुधवार को धर्मशाला में जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे त्रिगर्त सभागार धर्मशाला में होगी। इच्छुक दल 22 फरवरी शाम पांच बजे तक पंजीकरण कार्यालय में करवा सकते हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 08:12 AM (IST)
24 फरवरी को धर्मशाला में होगी जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता, एक दल में शामिल होंगे 20 सदस्‍य
24 फरवरी बुधवार को धर्मशाला में जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

धर्मशाला, जेएनएन। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग कांगड़ा की ओर से 24 फरवरी बुधवार को धर्मशाला में जिलास्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 11 बजे त्रिगर्त सभागार धर्मशाला में होगी। जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक दल व संस्थाएं 22 फरवरी शाम पांच बजे तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में अपना पंजीकरण कार्यालय में करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया पंजीकृत अथवा अपंजीकृत संस्था व दल इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसके लिए सांस्कृतिक दल को निर्धारित तारीख तक अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक होगा। लोक नृत्य दलों में नृतकों की संख्या 20 से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसमें दल के गायक-वादक-नृतक सम्मिलित होंगे।

उन्होंने कहा प्रतियोगिता में पारंपारिक गीत, नृत्य एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा। संबंधित दल व संस्था केवल अपने क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत व संगीत प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों के मिले जुले लोक नृत्य, वादक, गायक दलों को प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। परंपरागत वादकों का प्रयोग ही दल विशेष द्वारा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नृतकों, गायकों व वादकों के परिधान एवं आभूषण परंपरागत एवं मूल होने चाहिएं।

chat bot
आपका साथी