धर्मशाला में 31 अक्टूबर को होगी जिलास्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता, जिला की टीम का भी होगा चयन

Dharamshala Sports Event जिलास्तरीय क्रास कंट्री स्पर्धा का अयाोजन 31 अक्टूबर को धर्मशाला में किया जा रहा है। यहां पर विजयश्री हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेशस्तरीय क्रास कंट्री स्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रदेशस्तरीय स्पर्धा 14 नवंबर को कुल्लू जिला में आयोजित होगी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:42 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:42 AM (IST)
धर्मशाला में 31 अक्टूबर को होगी जिलास्तरीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता, जिला की टीम का भी होगा चयन
जिलास्तरीय क्रास कंट्री स्पर्धा का अयाोजन 31 अक्टूबर को धर्मशाला में किया जा रहा है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Dharamshala Sports Event, जिलास्तरीय क्रास कंट्री स्पर्धा का अयाोजन 31 अक्टूबर को धर्मशाला में किया जा रहा है। यहां पर विजयश्री हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेशस्तरीय क्रास कंट्री स्पर्धा में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रदेशस्तरीय स्पर्धा 14 नवंबर को कुल्लू जिला में आयोजित होगी। इसलिए जो भी खिलाड़ी जिलास्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में भाग लेने चाहते हैं वह तैयार हो जाएं।

यह जानकारी एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने दी। उन्होंने बताया धर्मशाला में महिला व पुरुष वर्ग की दस किलोमीटर, अंडर-20 महिला छह किलोमीटर, अंडर-18 ब्वायज और गर्ल्‍स की चार किलोमीटर का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को धर्मशाला सिंथेटिक स्टेडियम में सुबह आठ बजे अपने आयु प्रमाण पत्र को लेकर पहुंचना होगा।

साथ ही महिला व पुरुष व अंडर-20 के खिलाड़ी अपने कोविड वैक्सीन के दोनों डोज का प्रमाण पत्र व अंडर-18 लड़के व लड़कियों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अपने साथ लाना होगा, जो कि 72 घंटे तक मान्य हों। अगर किसी खिलाड़ी के पास यह दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने नहीं दिया जाएगा। इस क्रास कंट्री प्रतियोगिता में जिला की टीम का चयन किया जाएगा। जो हिमाचल प्रदेश क्रास कंट्री जो की कुल्ली में 14 नवंबर को होगी।

उसमें जिला कांगड़ा की टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया पिछले साल भी कोविड-19 के कारण खेल स्पर्धाओं के आयोजन नहीं हो सके थे। फिर से कोविड-19 अपना पैर पसारने लगा है। इसलिए सभी से आग्रह रहेगा कि कोविड-19 नियमों की पालना करें।

chat bot
आपका साथी