विश्व ओज़ोन दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भरवाईं स्कूल की दिशा भट्टी प्रदेश भर में प्रथम

भरवाईं की ग्यारवीं विज्ञान संकाय की मेडिकल की छात्रा दिशा भट्टी सुपुत्री श्री देसराज ने 16 सितंबर 2021 विश्व ओज़ोन दिवस पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रदेश भर में प्रथम स्थान अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश कॉउन्सिल फ़ॉर साइंस टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट एने करवाई गई थी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 12:37 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 12:37 PM (IST)
विश्व ओज़ोन दिवस  पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भरवाईं स्कूल की दिशा भट्टी प्रदेश भर में प्रथम
विश्व ओज़ोन दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिशा भट्टी ने प्रदेश भर में प्रथम स्‍थान हासिल किया है।

भरवाई,संजीव ठाकुर। राजकीय वरिष्‍ठ माध्‍यमिक पाठशाला भरवाईं की ग्यारवीं विज्ञान संकाय की मेडिकल की छात्रा दिशा भट्टी सुपुत्री श्री देसराज ने 16 सितंबर ,2021 विश्व ओज़ोन दिवस पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में प्रदेश भर में प्रथम स्थान अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश कॉउन्सिल फ़ॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट, शिमला द्वारा आयोजित करवाई गई थी। जिसमें भरवाई स्कूल से नवमीं कक्षा से बाहरवीं कक्षा तक विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। जिसमें दिशा भट्टी ने प्रथम स्थान ग्रहण करके अपने माता -पिता , गुरुजनों, विद्यालय एवम समस्त क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

यह स्कूल के साथ साथ अभिभावकों के लिए भी हर्ष का विषय है।बताते चलें भरवाई स्कूल में किन्नू,लोहारा,चिंतपूर्णी ,आदि गांवों से बच्चे पढ़ने आते है।यहां के स्कूल प्रबंधन व अच्छी शिक्षा की वजह से यह स्कूल आज भी यहां के बच्चों की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं समय समय पर हो रही प्रतियोगिताओं में भी इस स्कूल के बच्चें अच्छे पायदान पर रहते हैं। इस महामारी में जहां ज्यादा प्रतिस्‍पर्धा ऑनलाइन ही करवाई जा रही है। उसमें भी यहां के बच्चों में उत्साह है। वहीं दिशा भट्टी द्वारा इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाना इस स्कूल के लिए सम्मान का विषय है। वहीं इसके लिए स्कूल प्रवंधन समिति के अध्यक्ष रामधन शर्मा , प्रधानाचार्य श्री सुखदेव धीमान , विज्ञान संकाय से प्रवक्ता भौतिक विज्ञान दिनेश कौंडल, प्रवक्ता रसायन सुरेंदर सिंह, प्रवक्ता जीव विज्ञान सुरेश कुमारी, प्रवक्ता गणित सुनील , विज्ञान अध्यापक अशोक कुमार , सतवीर सिंह एवम समस्त अध्यापक गण और एस एम सी सदस्यों ने दिशा भट्टी को बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

chat bot
आपका साथी