डाडासीबा मैदान में फैली गंदगी बनी परेशानी

कमलजीत डाडासीबा स्वच्छ भारत अभियान डाडासीबा में सफल होता नहीं दिख रहा है। डाडासीबा मैदान में गंदगी पसरी हुई है लेकिन किसी का भी इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है शपथ भी ली जाती है लेकिन कुछ दिन बाद सभी भूल जाते हैं। इस कारण डाडासीबा मैदान में गंदगी का अंबार है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 05:00 AM (IST)
डाडासीबा मैदान में फैली गंदगी बनी परेशानी
डाडासीबा मैदान में फैली गंदगी बनी परेशानी

कमलजीत, डाडासीबा

स्वच्छ भारत अभियान डाडासीबा में सफल होता नहीं दिख रहा है। डाडासीबा मैदान में गंदगी पसरी हुई है, लेकिन किसी का भी इस तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। विभिन्न माध्यमों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है, शपथ भी ली जाती है, लेकिन कुछ दिन बाद सभी भूल जाते हैं। इस कारण डाडासीबा मैदान में गंदगी का अंबार है।

डाडासीबा मैदान में सेना, पुलिस व वन विभाग की भर्ती की तैयारी के लिए युवा दौड़ लगाने आते हैं। साथ ही बुजुर्ग भी सैर करते हैं। मैदान में गंदगी होने से युवाओं व बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मैदान में करीब डेढ़ माह तक व्यापार मेला चलता रहा। मेला खत्म होने के बाद जगह-जगह पसरी गंदगी से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने पंचायत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से मांग की है कि जल्द मैदान से गंदगी को हटवाया जाए।

..

डाडासीबा मैदान में फैली गंदगी को पंचायत की ओर से जल्द हटवाया जाएगा। इसके बाद लोगों को पेश आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा।

-सपना देवी, प्रधान, डाडासीबा पंचायत

.

मैदान में गंदगी फैलने से युवाओं को दौड़ लगाने और बुजुर्गो को सैर करने में दिक्कत होती है। पंचायत को जल्द मैदान से गंदगी हटवाने के लिए उचित कदम उठाना चाहिए।

-रितेश शर्मा

..

मैदान में चारों तरफ गंदगी फैली है। व्यापार मेले के आयोजकों को मैदान की सफाई करवानी चाहिए, ताकि लोगों को पेश आ रही समस्या का समाधान हो सके।

-राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल डाडासीबा

..

व्यापार मेला लगने से पहले मांग उठाई गई थी मैदान में गंदगी न फैले, लेकिन मेला खत्म होने के बाद भी किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। इससे युवा व बुजुर्ग निराश हैं।

-सूरज वर्मा, उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल डाडासीबा

chat bot
आपका साथी