भाजपा मंडल मतदान केंद्र-35 किया डिजिटलाइज

संवाद सहयोगी पालमपुर प्रदेश भाजपा की पन्ना प्रमुख डिजिटलाइजेशन यानी बूथ स्तर पर ई-विस्तारक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 08:41 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 08:41 PM (IST)
भाजपा मंडल मतदान केंद्र-35 किया डिजिटलाइज
भाजपा मंडल मतदान केंद्र-35 किया डिजिटलाइज

संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रदेश भाजपा की पन्ना प्रमुख डिजिटलाइजेशन यानी बूथ स्तर पर ई-विस्तारक योजना के तहत वीरवार को विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के मतदान केंद्र-35 चिबलहार के पन्ना प्रमुख कार्यकर्ताओं का डिजिटलाइज किया गया। ग्राम केंद्र विंद्रावन के विस्तारक हरीश वालिया ने पूर्व विधायक प्रवीन कुमार को सबसे पहले बतौर पन्ना प्रमुख डिजिटलाइज किया। पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने पन्ना प्रमुखों से कहा कि पूरे देश में हिमाचल एक छोटा सा राज्य है, लेकिन हर क्षेत्र में अपना नया कीर्तिमान स्थापित करता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का डिजिटलाइजेशन करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और इस सरंचना के सूत्रधार प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा को बधाई दी। इस दौरान पन्ना प्रमुख व कार्यकर्ता शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी