बस अड्डों में जल्द लगेंगे डिजीटल समयसारिणी बोर्ड

जिला कांगड़ा के बस अड्डों में जल्द ही डिजीटल समयसारिणी बोर्ड लगेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Mar 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 06:26 AM (IST)
बस अड्डों में जल्द लगेंगे डिजीटल समयसारिणी बोर्ड
बस अड्डों में जल्द लगेंगे डिजीटल समयसारिणी बोर्ड

संवाद सहयोगी, धर्मशाला : जिला कांगड़ा के बस अड्डों में जल्द ही डिजीटल समयसारिणी बोर्ड लगेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। डिजीटल समयसारिणी लगने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और वे जान पाएंगे कि कौन सी बस किस समय किस क्षेत्र की ओर जाएगी। हालांकि इस सुविधा के लिए अभी कुछ इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि 16 वर्ष बाद क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से जिले में बसों की समयसारिणी को सार्वजनिक किए जाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।

धर्मशाला व नगरोटा बगवां की समयसारिणी अपडेट हो गई है जबकि बैजनाथ, पालमपुर, देहरा और पठानकोट की समयसारिणी अभी अपडेट होनी है। इसके लिए निर्धारित तारीखों को आरटीओ द्वारा निजी बस संचालकों व परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की जानी है।

सभी जोन की समयसारिणी अपडेट होने के बाद आरटीओ कार्यालय की ओर से तैयार की जाने वाली समयसारिणी को यात्रियों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा और उसके बाद ही बस अड्डों में डिजीटल समयसारिणी बोर्ड लगेंगे।

2004 के बाद से अपडेट नहीं है बसों की समयसारिणी

कांगड़ा में वर्ष 2004 के बाद बसों की समयसारिणी अपडेट नहीं हुई है, जिस कारण कई चालक व परिचालक भी उपरोक्त स्थिति से अनभिज्ञ हैं और इसके चलते कई बार उनमें बहसबाजी भी हो जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। अब समयसारिणी अपडेट होने के बाद उक्त समस्या का भी स्थायी समाधान हो जाएगा।

-----

सभी जोन की समयसारिणी अपडेट होने के बाद इसे यात्रियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक कर दिया जाएगा और बाकायदा सभी बस अड्डों में डिजीटल समयसारिणी लगाई जाएगी।

-डॉ. विशाल शर्मा, आरटीओ कांगड़ा।

chat bot
आपका साथी