धूमल के हनुमान रहे राकेश पठानिया फतेहपुर में जयराम ठाकुर के बने सारथी, ट्विटर पर दिया यह हैशटैग

Minister Rakesh Pathania हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हनुमान रहे मंत्री राकेश पठानिया आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सारथी बन गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार सुबह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव प्रचार के लिए रैहन में हेलिकाप्टर से पहुंचे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:20 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:20 PM (IST)
धूमल के हनुमान रहे राकेश पठानिया फतेहपुर में जयराम ठाकुर के बने सारथी, ट्विटर पर दिया यह हैशटैग
मंत्री राकेश पठानिया आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सारथी बन गए।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Minister Rakesh Pathania, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हनुमान रहे मंत्री राकेश पठानिया आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सारथी बन गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वीरवार सुबह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव प्रचार के लिए रैहन में हेलिकाप्टर से पहुंचे। इस दौरान जयराम ठाकुर को पहले जनसभा स्‍थल तक ले जाने के लिए तैयार वाहन को खुद वन मंत्री राकेश पठानिया ने चलाया। राकेश पठानिया चुनावी सफर में उनके सारथी बन गए। वन मंत्री राकेश पठानिया फतेहपुर उपुचनाव में सह प्रभारी हैं। गाड़ी में बैठते ही उनकी मुख्‍यमंत्री के साथ चुनावी माहौल को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

राकेश पठानिया ने अपने टिवटर अकाउंट पर यह फोटो शेयर किए हैं। उन्‍होंने मुख्यमंत्री का फतेहपुर पहुंचे पर हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया है। साथ ही वह फोटो भी शेयर किए हैं, जिनमें वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को गाड़ी में बैठाकर खुद कार ड्राइव कर रहे हैं, जबकि पिछली सीट पर कांगड़ा चंबा के सांसद किशन कपूर बैठे दिख रहे हैं। राकेश पठानिया ने ट्विटर पर उपचुनाव के साथ मिशन रिपीट को भी हैश टैग किया है।

बताया जाता है पूर्व मुख्‍यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहे शांता कुमार से पठानिया की नजदीकियां रहीं, जब प्रो. प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे तो वह उनके हनुमान रहे। राकेश पठानिया स्‍वयं कहते थे कि वह धूमल के हनुमान हैं। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और राकेश पठानिया वन मंत्री हैं और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में अब राकेश पठानिया जयराम ठाकुर के सारथी बन गए हैं।

माननीय मुख्यमंत्री श्री @jairamthakurbjp जी का फतेहपुर पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन। #उपचुनाव_मिशन_रिपीट pic.twitter.com/MeNWBx1wcA

— Rakesh Pathania (@irakeshpathania) October 21, 2021

हालांकि मुख्यमंत्री का यह दौरा कितना कारगर रहता है और भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में कितने लोगों को मुख्यमंत्री का संबोधन व मुलाकात वोट में तबदली होती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन भाजपा ने अपने प्रत्याशी की विजयश्री के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। सात अलग-अलग स्थानों पर मुख्यमंत्री आज जनता से रूबरू हो रहे हैं।

chat bot
आपका साथी