फ‍िर बदला मौसम, धौलाधार में बर्फबारी शुरू

ह‍िमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज‍िला में भी मौसम मंगलवार से खराब हो गया है। उंचाई वाले स्‍थानों में जहां बर्फबारी शुरू हुई हैं, वहीं कुछ मैदानी इलाकों में बार‍िश हो रही है।

By Munish DixitEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:09 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:09 AM (IST)
फ‍िर बदला मौसम, धौलाधार में बर्फबारी शुरू
फ‍िर बदला मौसम, धौलाधार में बर्फबारी शुरू
जेएनएन, मैक्‍लोडगंज। मौसम ने फ‍िर करवट ली है। ज‍िला कांगड़ा के कई इलाकों में सुबह से बार‍िश व धौलाधार रेंज में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे ठंड बढ़ने की उम्‍मीद है। कांगड़ा के बैजनाथ व पालमपुर उपमंडल के कई इलाकों में सुबह बार‍िश हुई।

मैक्‍लोडगंज के त्र‍ियुंड में सुबह से बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है। इसके अलावा ज‍िला की छोटा भंगाल घाटी के ऊंचाई वाले स्‍थानों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। कांगड़ा को बड़ा भंगाल से जोड़ने वाले थमसर पास में बर्फबारी से बड़ा भंगाल घाटी का संपर्क फ‍िलहाल कट गया है। वहीं, जालसू व इंद्रहार पास में भी बर्फबारी हो रही है। मौसम व‍िभाग के अनुसार दो द‍िन तक मौसम खराब रहने की उम्‍मीद है।

chat bot
आपका साथी