गोसदन सराह की बढ़ेगी क्षमता बेसहारा पशुओं से शहर को मिलेगी मुक्ति

धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि धर्मशाला शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। इसके लिए धर्मशाला नगर निगम के तहत संचालित गोसदन सराह की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 04:05 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 04:05 PM (IST)
गोसदन सराह की बढ़ेगी क्षमता बेसहारा पशुओं से शहर को मिलेगी मुक्ति
धर्मशाला शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा।

धर्मशाला, जेएनएन। धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित बैठक में  कहा कि धर्मशाला शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लिए अभियान छेड़ा जाएगा। इसके लिए धर्मशाला नगर निगम के तहत संचालित गोसदन सराह की क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है, इसके लिए कार्य किया जाएगा।

बैठक में गोसदन सराह में गो संरक्षण को लेकर चर्चा हुई। साथ ही गो सदन में गोसदन रखने की क्षमता बढ़ाने को लेकर योजना बनाई गई। हिमाचल प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया, पशु पालन विभाग के उप निदेशक संजीव शर्मा और नगर निगम धर्मशाला के कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि गोसदन में 20 लाख रुपये से तूड़ी स्टोर और 20 लाख रुपये से एक और पशुओं के लिए शैड बनाया जाएगा, ताकि यहां 200 से 250 तक बेसहारा पशुओं को रखा जा सके।

गोसदन में 20 लाख रुपये से तूड़ी शैड का निर्माण कार्य तीन दिन के भीतर शुरू किया जाएगा जबकि 20 लाख रुपये का गोसदन शैड निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वहीं गोसदन में रखे पशुओं की स्वास्थ्य जांच के लिए नियमित तौर पर फार्मासिस्ट भेजने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि कांगड़ा में सडक़ों में घूम रहीं 10 हजार गो माताओं को गोसदन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। गोसदन में नस्ल सुधार पर भी कार्य किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम धर्मशाला महापौर ओंकार नैहरिया, नगर निगम संयुक्त निदेशक मधु चौधरी, उप निदेशक पशु पालन संजीव शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल चौधरी, महामंत्री राजेश वर्मा, सचिव रवि कांत शर्मा, सतीश कुमार और श्याम लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी