मुद्दों की तपिश के बीच जनता का जवाब आज, भाजपा व कांग्रेस की जंग के बीच आजाद भी बिगाड़ेंगे समीकरण

Dharamshala Nagar Nigam Election मुद्दों की तपिश के बीच आज बुधवार को जनता का जवाब भी राजनीतिक पार्टियों समेत आजाद उम्मीदवारों को मिल जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर अग्निपरीक्षा भी होगी और जनता यह भी तय करेगी कि वह किसके साथ है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:49 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:49 AM (IST)
मुद्दों की तपिश के बीच जनता का जवाब आज, भाजपा व कांग्रेस की जंग के बीच आजाद भी बिगाड़ेंगे समीकरण
मुद्दों की तपिश के बीच आज बुधवार को जनता का जवाब भी राजनीतिक पार्टियों समेत आजाद उम्मीदवारों को मिल जाएगा।

धर्मशाला, दिनेश कटोच। Dharamshala Nagar Nigam Election, मुद्दों की तपिश के बीच आज बुधवार को जनता का जवाब भी राजनीतिक पार्टियों समेत आजाद उम्मीदवारों को मिल जाएगा। नगर निगम चुनाव को लेकर अग्निपरीक्षा भी होगी और जनता यह भी तय करेगी कि वह किसके साथ है। भाजपा व कांग्रेस कई चुनावी मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशियों के साथ है, तो नगर निगम के विकास को लेकर भी आरोप-प्रत्यारोप भी लगाए गए। वहीं पार्टी से टिकट न मिलने के बाद आजाद चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने भी प्रचार कर अपनी चुनावी चाल को अपने दाव की ढाल बनाया है।

धर्मशाला के सभी 17 सीटों से कुल 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हरेक वार्ड में कांग्रेस व भाजपा के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। वहीं आप ने भी इस बार नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर दाव खेला हैं। हालांकि 80 प्रत्याशियों में से 37 आजाद उम्मीदवार हैं, जोकि पार्टी प्रात्याशियों से भी ज्यादा है।

कट न मिलने के चलते इस बार भाजपा ही नहीं कांग्रेस से भी छिटके उम्मीदवार आजाद रूप से नगर निगम के चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस जिसका पूर्व में नगर निगम धर्मशाला में वर्चस्व रहा था और 17 में से 14 सीटें अपने नाम की थी। इस बार वह अपनी जीत को दोहराना चाहती है, वहीं भाजपा भी प्रदेश में सरकार होने का लाभ लेने के साथ नगर निगम की ज्यादातर सीटों पर जीत का स्वाद चखने के प्रयास में है।

भाजपा के लिए नगर निगम के चुनावों में जीत प्रतिष्ठा का सवाल भी है क्योंकि सरकार सत्ता में है तो मुख्यमंत्री स्वयं भी चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। धर्मशाला में इसी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के बाद नगर निगम के चुनाव हो रहे हैं। उपचुनाव में जहां भाजपा ने जीत हासिल की थी, तो अब उनकी कोशिश भी है कि इसी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले निगम के सभी 17 वार्डों में जीत सुनिश्चित हो। इन चुनावों में भाजपा की ओर से वन मंत्री एवं निगम चुनाव प्रभारी राकेश पठानिया, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, सांसद किशन कपूर व विधायक विशाल नैहरिया जबकि कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, निगम चुनाव प्रभारी सुखङ्क्षवद्र ङ्क्षसह सुक्खू सभी ने अपना-अपना दम प्रचार के दौरान दिखाया है।

इन वार्डों पर है सबकी नजर

नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में वार्ड 3 मैक्लोडगंज, वार्ड 9 सकोह, वार्ड 11 रामनगर, वार्ड 12 बडा़ेल, वार्ड 15 खनियारा व वार्ड 16 सिद्धपुर पर सबकी नजर है। वार्ड 11 रामनगर में निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी अपना वार्ड 10 शामनगर के आरक्षित होने पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि वार्ड 15 खनियारा से पूर्व महापौर रजनी चुनाव लड़ रही हैं। इन दोनों ही वार्डों में जग्गी व रजनी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है। इसी प्रकार वार्ड 2 भागसूनाग के आरक्षित होने पर निवर्तमान उप महापौर ओंकार सिंह नैहरिया वार्ड 3 मैक्लोडगंज से भाग्य आजमा रहे हैं। जहां कांग्रेस से टिकट न मिलने निवर्तमान पार्षद माया देवी भी आजाद उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 9 सकोह में निवर्तमान पार्षद सुषमा कुमारी भी आजाद चुनाव लड़ रही है जबकि वार्ड 12 बडोल से निवर्तमान पार्षद स्वर्णा देवी को कांग्रेस से टिकट न मिलने पर आजाद प्रत्याशी खड़ी हैं। इसी प्रकार वार्ड 16 में भाजपा से टिकट न मिलने पर निवर्तमान पार्षद सर्व चंद गलौटिया भी आजाद चुनाव मैदान में हैं।

क्‍या कहते हैं नेता

पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस समर्थित पिछली नगर निगम में सरकार से कोई भी सहयोग नहीं मिला था बावजूद इसके निगम ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव प्रभारी एवं वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। सरकार की ओर से बजट जारी होने के बावजूद भी कांग्रेस समर्थित नगर निगम विकास करवाने में असफल साबित हुई है।

नगर निगम का प्रोफाइल शहर का क्षेत्रफल: 6820.11 एक्ड़ (27.6 वर्ग किलोमीटर) धर्मशाला नगर निगम की स्थापना 2015 में हुई। शहर की जनसंख्या 53543 कुल 39231 मतदाता हैं, इनमें पुरुष 19708 व महिला मतदाता 19523 कुल 80 प्रत्‍याशी हैं (भाजपा 17, कांग्रेस 17, आप 9 व आजाद 37) 34 कितने मतदान केंद्र हैं 17 वार्ड

धर्मशाला शहर केमुद्दे स्मार्ट सिटी मिशन। धर्मशाला बस टर्मिनल का निर्माण। धर्मशाला-मैक्लोडगंज रोपवे मर्ज क्षेत्र में सीवरेज व मूलभूत सुविधाओं की दरकार। कमान एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण।

chat bot
आपका साथी