Dharamshala Municipal Corporation: अपना वोट खुद को ही नहीं डाल सके नगर निगम के ये दिग्गज

Dharamshala Municipal Corporation लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपनी आहुति डालता है जो कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी भी है। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में भी मतदान हो रहा है। लेकिन यहां एक बेहद रोचक तथ्य सामने आया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 10:47 AM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 03:24 PM (IST)
Dharamshala Municipal Corporation: अपना वोट खुद को ही नहीं डाल सके नगर निगम के ये दिग्गज
नगर निगम धर्मशाला के दो दिग्गज अपना वोट तो डालेंगे। लेकिन यह वोट वह खुद के लिए नहीं डाल सके

धर्मशाला, नीरज व्यास। Dharamshala Municipal Corporation, लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपनी आहुति डालता है, जो कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी भी है। नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में भी मतदान हो रहा है। लेकिन यहां एक बेहद रोचक तथ्य सामने आया है। नगर निगम धर्मशाला के दो दिग्गज अपना वोट तो डालेंगे। लेकिन यह वोट वह खुद के लिए नहीं डाल सके। हालांकि वह दोनों ही दिग्गज प्रत्याशी हैं। बता दें कि नगर निगम धर्मशाला से निवर्तमान मेयर व डिप्टी मेयर दोनों ही मतदान तो करेंगे। लेकिन वह खुद के लिए मतदान नहीं कर पाएंगे। नगर निगम के निवर्तमान महापौर देवेंद्र जग्गी अपना वार्ड नंबर 10 बदलकर वार्ड 11 रामनगर से चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि वार्ड 10 शामनगर से जीतकर महापौर भी बने। शामनगर वार्ड आरक्षित हो जाने के कारण देवेंद्र जग्गी को वार्ड बदलना पड़ा है।

ऐसे में स्थिति यह बनी है कि निवर्तमान मेयर खुद को ही अपना वोट नहीं डाल सकेंगे। कुछ ऐसा ही हाल निवर्तमान डिप्टी मेयर औंकार नेहरिया का भी है। वह भी अपने भागसूनाग वार्ड से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। भागसूनाग वार्ड महिला के लिए रिजर्व होने के चलते औंकार नेहरिया मैक्लोडगंज वार्ड से चुनाव लड़ रहे हैं। निवर्तमान मेयर की तरह डिप्टी मेयर भी मतदान तो करेंगे। लेकिन अपने लिए नहीं बल्कि किसी और के लिए।

chat bot
आपका साथी